बेटे की ख्वाहिश सुनकर पैरेंट्स ने कर ली आत्महत्या, जानकर रह जाएंगे दंग
Sandeep Kumar | Dec 26, 2024, 17:41 IST
andhra pradesh nandyal Photograph: (andhra pradesh nandyal)
एक बेटे की इस हरकत से परेशान माता-पिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। दरअसल 24 वर्षीय बेटे ने एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति से शादी करने की इच्छा जताई थी...
आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। अधेड़ दंपत्ति ने ऐसा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उनके 24 वर्षीय बेटे ने एक ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी। नांदयाल उप-विभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायुडू (45) और सरस्वती (38) ने अपनी जान दे दी। क्योंकि बेटे सुनील कुमार के पिछले तीन वर्षों से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ जुड़ने को लेकर संघर्ष चल रहा था। इसको लेकर दंपत्ति नाराज भी था।
जांच में पता चला कि सुनील कुमार ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। इस राशि की मांग करते हुए माता-पिता को सार्वजनिक रूप से ट्रांसजेंडरों द्वारा अपमानित किया गया था।
कुमार तीन साल से एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है। वह किसी महिला से शादी नहीं करने पर अड़ा हुआ था। साथ ही वह ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ रहने पर जोर देता था। जिसके कारण उसके माता-पिता के साथ अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमार ने पहले भी इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसको लेकर उपद्रव भी किया गया था। इसके अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों द्वारा उसके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया था। जिससे दंग आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
बेटे की ये हरकत बनी आत्महत्या का कारण
24 वर्षीय सुनील कुमार ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति से शादी करने की इच्छा व्यक्त की, जिससे माता-पिता नाराज होकर यह कदम उठाने पर मजबूर हो गए। सुब्बा रायुडू और सरस्वती अपने बेटे की ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ बढ़ती निकटता और आर्थिक मामलों को लेकर तनाव में थे।
ट्रांसजेंडर समुदाय का आर्थिक दबाव
महिला से शादी करने को तैयार नहीं था युवक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari