सिद्धारमैया हैं हमारे राम, हम क्यों करें अयोध्या वाले राम की पूजा, अब कांग्रेस नेता अंजनेय ने दिया विवादित बयान

Jitendra Shrivastava | Jan 01, 2024, 24:00 IST
Share
सिद्धारमैया हैं हमारे राम, हम क्यों करें अयोध्या वाले राम की पूजा, अब कांग्रेस नेता अंजनेय ने दिया विवादित बयान
सिद्धारमैया हैं हमारे राम, हम क्यों करें अयोध्या वाले राम की पूजा, अब कांग्रेस नेता अंजनेय ने दिया विवादित बयान

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता होलालकेरे अंजनेय ने भगवान राम को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है।

NEW DELHI. कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता होलालकेरे अंजनेय ने भगवान राम को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने अयोध्या के राम को बीजेपी का राम बताया है और कहा कि हम वहां पूजा करने नहीं जाएंगे। बीजेपी प्रचार के लिए ऐसा करती है। उन्हें ऐसा करने दीजिए।

बीजेपी के राम की पूजा क्यों करें

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता होलालकेरे अंजनेय ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तुलना भगवान राम से की है। अंजनेय चित्रदुर्ग में पत्रकारों से मुखातिब थे। जब उनसे 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में सिद्धारमैया को आमंत्रित नहीं करने पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो कांग्रेस नेता ने कहा कि सिद्धारमैया स्वयं राम हैं। फिर (अयोध्या) मंदिर में जाकर उस राम की पूजा क्यों करें जो बीजेपी के राम हैं। बीजेपी प्रचार के लिए ऐसा करती है। उन्हें ऐसा करने दीजिए।

राम तो हमारे दिलों में रहते हैंः होलालकेरे

कांग्रेस नेता होलालकेरे ने कहा कि हमारे राम तो हमारे दिलों में रहते हैं। मेरा नाम अंजनेय (हनुमान को अंजनेय कहा जाता है, क्योंकि वह अंजनी के पुत्र हैं) है, आप जानते होंगे उन्होंने क्या किया था? रामायण में भगवान राम के समर्पित साथी और सहयोगी के रूप में हनुमान का वर्णन है। होलालकेरे अंजनेय का इशारा इसी ओर था। सिद्धारमैया ने 30 दिसंबर को कहा था कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिला है।

मुझे प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिलाः सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने बातचीत में कहा था कि अब तक मुझे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। अगर निमंत्रण आता है, तो मैं इस पर विचार करूंगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे के खिलाफ नहीं हैं, हम मंदिर निर्माण के भी खिलाफ नहीं हैं। हम राम मंदिर के पक्ष में हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।

हम तीसरी बार मूर्ख नहीं बनेंगेः दशरथैया

कर्नाटक के एक और मंत्री दशरथैया सुधाकर ने कहा था कि अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन एक स्टंट है। लोग मूर्ख नहीं हैं। हमें दो बार मूर्ख बनाया गया है। मुझे विश्वास है कि हम तीसरी बार मूर्ख नहीं बनेंगे। बीजेपी चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का फायदा उठा रही है, जैसे उसने 2019 के चुनाव से पहले पुलवामा आतंकी हमले का उठाया था। दशरथैया सुधाकर ने यह भी कहा था कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा दिया है और ईंटें भी दी हैं।

Tags:
  • Holalkere Anjaneya
  • Anjaneya's controversial comment
  • Anjaneya said Siddaramaiah is our Ram
  • why should we worship Ram of Ayodhya
  • होलालकेरे अंजनेय
  • अंजनेय की विवादित टिप्पणी
  • अंजनेय बोले सिद्धारमैया हैं हमारे राम
  • हम क्यों करें अयोध्या वाले राम की पूजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा