अब साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone, जानें कब आएगा फोल्डेबल मॉडल

Anjali Dwivedi | Nov 17, 2025, 17:03 IST
Share
iphone
iphone

Apple अगले तीन साल में iPhone को पूरी तरह बदल देगा। अब साल में दो बार iPhone लॉन्च होंगे। 2026 में Foldable iPhone आएगा और 2027 में अंडर-स्क्रीन कैमरा वाला हाई-एंड मॉडल। Mac Pro पर फोकस कम होगा और Tesla में CarPlay सपोर्ट भी आ रहा है।

Apple अब iPhone में सबसे बड़ा बदलाव करने वाला है। यह बदलाव सिर्फ डिजाइन या फीचर्स तक सीमित नहीं है। लॉन्च टाइमलाइन तक बदलने वाली है। Bloomberg के Mark Gurman ने यह बड़ी खबर दी है।

Apple अगले तीन साल में iPhone को पूरी तरह बदल देगा। यह परिवर्तन केवल प्रोडक्ट में नहीं होगा, बल्कि पूरे iPhone बिजनेस मॉडल में भी आएगा।

iPhone Air और Foldable

यह ट्रांसफॉर्मेशन सितंबर 2025 से शुरू हुआ था। तब Apple ने नया iPhone Air लॉन्च किया था। साथ ही री-डिजाइन किया हुआ iPhone 17 Pro भी आया। हलांकि यह बदलाव की सिर्फ शुरुआत है। अगले साल यानी 2026 में Apple अपना पहला Foldable iPhone पेश करेगा।

इस प्रोजेक्ट पर Apple कई सालों से काम कर रहा है। 2027 में एक बिल्कुल नया हाई-एंड iPhone आएगा। इसमें कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, अंडर-स्क्रीन कैमरा और अन्य नए Apple iPhone features होंगे।

अब साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone

2011 से हर साल एक ही समय पर Apple iPhoneलॉन्च करता आया है। यह समय फॉल सीजन का होता है। पहले यह शेड्यूल काफी ज्यादा फायदेमंद था। छुट्टियों के दौरान सेल बढ़ जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह Apple के लिए बोझ बन गया।

एक ही सीजन में सारे मॉडल लॉन्च करने से दबाव बढ़ा। इंजीनियरिंग टीम और सप्लाई चेन पर लोड आया। पूरे साल में रेवेन्यू का संतुलन भी बिगड़ गया। ऐसे में 2026 से कंपनी टू-फेज लॉन्च साइकल अपनाएगी।

फॉल 2026 में:

iPhone 18 Pro, Pro Max और Foldable iPhone लॉन्च होंगे।

छह महीने बाद:

iPhone 18, iPhone 18e और नया iPhone Air पेश किया जाएगा।

इस बदलाव से Apple हर साल 5–6 iPhone मॉडल लॉन्च कर सकेगा। किसी एक सीजन में भीड़ भी नहीं होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

भारत में iphone 17 का क्रेज: जानें, कैसे आईफोन 17 बन गया है स्टेटस सिंबल

Men Vs Women on Social Media: महिलाओं से ज्यादा पुरुष चलाते हैं सोशल मीडिया, इस रिपोर्ट ने कर दिया खुलासा

Mac Pro नहीं, अब Mac Studio होगा करियर

Apple सिर्फ iPhone को ही नहीं बदल रहा है। इसका असर Mac लाइनअप पर भी हो रहा है। Mac Pro को क्रिएटर्स का पसंदीदा माना जाता था। अब यह धीरे-धीरे साइडलाइन हो रहा है।

Apple अब Mac Studio पर ज्यादा फोकस कर रहा है। Mac Pro को अगला बड़ा अपडेट M5 Ultra चिप आने पर ही मिलेगा। संभावना है कि यह चिप सिर्फ Studio के लिए ही हो।

आ रहा है Apple CarPlay

Elon Musk CarPlay को Tesla में जोड़ने के खिलाफ थे। अब बढ़ती Electric Vehicleप्रतियोगिता ने उन्हें मजबूर किया। इसलिए अब Tesla CarPlay सपोर्ट देने जा रहा है। लाखों iPhone यूजर्स कई सालों से यह मांग रहे थे।

Apple के अंदर बड़ी लीडरशिप चेंज

Apple में लंबे समय तक COO रहे Jeff Williams ने अपनी भूमिका बदल दी है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां नई टीम को सौंप दी हैं। यह Apple की लीडरशिप में एक बड़ा बदलाव है। इसे 2019 में Jony Ive के जाने के बाद सबसे बड़ा चेंज माना गया है।

2026 से आने वाले Foldable iPhone एक बड़ा कदम है। बदला हुआ लॉन्च शेड्यूल और नई लीडरशिप बताती है। Apple अपने भविष्य को नए सिरे से लिख रहा है। iPhone अभी भी Apple का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट रहेगा। लेकिन उसके आसपास की हर रणनीति बदलने वाली है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Gen Z Marriage Age: Gen Z के एम्बिशन कैसे बदल रहे हैं भारतीय शादियों के मायने?

सऊदी अरब में सड़क हादसा, 42 भारतीयों की मौत की आशंका, उमराह के लिए गए थे यात्री

Tags:
  • iPhone
  • Apple
  • Apple iPhone
  • Tesla
  • Apple iPhone Features
  • iPhone 17
  • Foldable iPhone
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज