जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में खाई में गिरा ट्रक, 4 जवान हुए शहीद
Sandeep Kumar | Jan 04, 2025, 16:36 IST
army-truck-accident
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हुए हैं। पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमें जवानों की जान गई।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सेना का ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में 4 जवान शहीद हो गए और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर जिले के एसके पायीन इलाके में घटी, जहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा।
खैबर पख्तूनख्बा में पाकिस्तानी मिलिट्री बेस TTP का कब्जा
आपको बता दें कि 24 दिसंबर को पुंछ में सेना का एक वाहन नियंत्रण रेखा (LoC)के पास एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी और ड्राइवर सहित 5 जवान घायल हो गए थे। सेना ने इस सड़क हादसे को लेकर एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, 'एक 2.5 टन का वाहन, जो छह वाहनों के काफिले का हिस्सा था, पुंछ के पास ऑपरेशनल ट्रैक पर चलते समय सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया।
जम्मू-कश्मीर बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत
19 अगस्त 2023 को लद्दाख में सेना का एक वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे। हादसे के कारणों की जांच जारी है, और इसमें घायल जवान का भी इलाज किया गया था। इन हादसों के बाद सेना ने गाड़ियों की ड्राइविंग सुरक्षा और सड़कों की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
खैबर पख्तूनख्बा में पाकिस्तानी मिलिट्री बेस TTP का कब्जा
हादसे की पूरी जानकारी
सेना का ट्रक बांदीपोरा जिले के एसके पायीन इलाके में सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। ट्रक में कुल 6 जवान सवार थे, जिनमें से 4 शहीद हो गए और 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें सेना के वाहन खाई में गिरने से जवानों की मौत हुई है। 24 दिसंबर को पुंछ जिले में भी एक वैन खाई में गिर गई थी, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे।
24 दिसंबर को पुंछ में भी हुआ था हादसा
जम्मू-कश्मीर बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत
अगस्त 2023 में लद्दाख में हादसा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari