अरविंद केजरीवाल ने कहा- मुझे सात दिन और बाहर रखो, याचिका लगाई

Shreya Nakade | May 27, 2024, 11:42 IST
Share
अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका दायर की
अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका दायर की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है। कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बेल दी थी...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( arvind kejriwal ) ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक बेल दी थी ( arvind kejriwal intrim bail ) । इस दिन लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान है। अरविंद केजरीवाल जमानत पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब केजरीवाल ने कोर्ट से अपनी जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने21मार्च2024को गिरफ्तार किया था। उन पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप थे। लोकसभा चुनाव प्रचार के चलते केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत देने की अपील की थी। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को10मई को अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने उन्हें 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण तक जमानत दी थी। 2 जून को केजरीवाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना है।

हेल्थ चेकअप के लिए जमानत बढ़ाने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य कारणों से जमानत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वे 51 दिन जेल में रहे थे। इस दौरान उनका 7 किलो वजन कम हुआ था। जेल से आने के बाद उन्होंने अपना हेल्थ चेकअप कराया। स्वास्थ्य जांच में सामने आया कि केजरीवाल का कीटोन लेवल काफी ऊंचा है। मैक्स के डॉक्टर उनकी लगातार जांच कर रहे हैं। केजरीवाल कोPET-CTस्कैन कराने के लिए भी कहा गया है। केजरीवाल की अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म हो जाएगी। इस कारण उन्होंने कोर्ट से अपनी जमानत 7 दिन और बढ़ाने की याचिका दायर की है।

ये खबर भी पढ़िए...

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी आगे, मगर लाइक्स और व्यूज में राहुल ने पछाड़ा

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Arvind Kejriwal
  • अंतरिम जमानत
  • केजरीवाल की अंतरिम जमानत
  • अरविंद केजरीवाल जमानत
  • arvind kejriwal intrim bail
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच