हाईकोर्ट ने 7 अगस्त तक बढ़ाई आसाराम की जमानत, कहा- आखिरी बार, अब जाना होगा जेल

Sanjay Dhiman | Jul 04, 2025, 17:00 IST
Share
Aasharam is on perol
Photograph: (the sootr)

आसाराम की जमानत को गुजरात हाईकोर्ट ने एक महीने और बढ़ाया। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर दी है जमानत, हाई कोर्ट ने कहां अब यह आखिरी एक्सटेंशन है। इसके बाद नहीं मिलेगी राहत।

गुजरात हाईकोर्ट ने 86 वर्षीय आसाराम की जमानत को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। उन्हें 2013 में दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, और वह फिलहाल मेडिकल आधार पर जमानत पर बाहर हैं।

गुजरात हाईकोर्ट ने 7 जुलाई 2025 तक आसाराम की जमानत की अवधि बढ़ाई थी, जिसे अब 7 अगस्त तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आसाराम की जमानत का अंतिम एक्सटेंशन होगा।

मेडिकल आधार पर मिली अंतरिम जमानत

आसाराम को दुष्कर्म के मामले में 2013 में उम्रकैद की सजा मिली थी। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट ने 86 साल की उम्र और उनकी स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए उन्हें मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि अगर जमानत की आवश्यकता हो, तो वह गुजरात हाईकोर्ट में याचिका डाल सकते हैं। इस तरह से, कोर्ट ने उन्हें और जमानत की अवधि दी है, लेकिन यह आखिरी बार है जब उनकी जमानत बढ़ाई जा रही है।

यह खबरें भी पढें...

शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड, कागजों पर काम दिखाकर निकाले लाखों रुपए

घर से बिजनेस कर रहे हैं तो बदल ले बिजली कनेक्शन, नहीं तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना

नाबालिग से दुष्कर्म में हुई है उम्रकैद

आसाराम के विरुद्ध वर्ष 2013 में एक नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था यह घटना 15 अगस्त 2013 की है। आसाराम पर आरोप था कि उसने जोधपुर के आश्रम में इस नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्हें इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।

आसाराम के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

आसाराम के खिलाफ कई अन्य आरोप भी लगे हैं। 2013 में गांधीनगर की अदालत ने उन्हें एक शिष्या के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में उम्रकैद की सजा दी थी। यह शिष्या सूरत की रहने वाली थी और अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में 2001 से 2006 के बीच रहती थी। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि आसाराम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

आसाराम के खिलाफ ऐसे कई मामले हैं जो उनके खिलाफ चल रहे हैं। इन मामलों में से कुछ अब भी न्यायालय में लंबित हैं।

यह खबरें भी पढें...

छत्तीसगढ़ सोलर लाइट स्कैम: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

MP News । PHE के ENC संजय अंधवान पर 20 साल पुराना क्या है मामला ? 18 जुलाई को अंधवान का क्या होगा ?

जमानत पर हाईकोर्ट का अंतिम एक्सटेंशन

गुजराज हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में यह साफ कर दिया कि आसाराम की जमानत का यह आखिरी एक्सटेंशन है। इसका मतलब कि अगले एक महीने में आसाराम की तबीयत में सुधार नहीं आता है तो भी उन्हें जेल जाना पडेगा। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए है कि जमानत का यह आखिरी एक्सटेंशन है।

FAQ

  1. आसाराम की जमानत क्यों बढ़ाई गई है?
    आसाराम की जमानत उनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए बढ़ाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर उन्हें जमानत दी थी और उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत की अवधि को बढ़ाया है। यह आखिरी जमानत विस्तार माना गया है।
  2. आसाराम की जमानत का आखिरी एक्सटेंशन कब तक है?
    आसाराम की जमानत का आखिरी एक्सटेंशन 7 अगस्त 2025 तक होगा। इसके बाद उनकी जमानत की अवधि समाप्त हो जाएगी और वह जेल में वापस जाएंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • जमानत
  • गुजरात
  • गुजरात हाईकोर्ट
  • उम्रकैद
  • जेल
  • मेडिकल
  • सूरत
  • आसाराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग