कौन हैं 36 साल की आशा शर्मा, जो अब बन गई हैं माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई बॉस, इतनी है उनकी नेटवर्थ

Kaushiki | Feb 22, 2026, 14:23 IST
Share
asha-sharma
asha-sharma

भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई CEO बनी हैं। वे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी। आशा इससे पहले मेटा और इंस्टाकार्ट में लीडरशिप रोल निभा चुकी हैं।

टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा धमाका किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को अपने गेमिंग डिविजन (Xbox) का नया CEO अप्पोइंट किया है। वे मशहूर फिल स्पेंसर की जगह लेंगी, जो करीब 40 साल बाद रिटायर हो रहे हैं।

आशा शर्मा इससे पहले मेटा और इंस्टाकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों में लीडरशिप रोल निभा चुकी हैं। माइक्रोसॉफ्ट के चीफ सत्या नडेला ने उनके रोल पर पूरा भरोसा जताया है। आइए जानें कौन हैं आशा शर्मा...

भारतीयों का दबदबा': आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का सीईओ नियुक्त किए  जाने पर सोशल मीडिया पर जहरीली टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।
भारतीयों का दबदबा': आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का सीईओ नियुक्त किए जाने पर सोशल मीडिया पर जहरीली टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।

आशा शर्मा का शानदार करियर

भारतीय मूल की 36 साल की आशा शर्मा आज पूरी दुनिया में छाई हुई हैं। आशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में माइक्रोसॉफ्ट से ही की थी। इसके बाद वे पोर्च ग्रुप में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) शामिल हुईं। वहां उन्होंने कंपनी को 1 बिलियन डॉलर की पब्लिक कंपनी बनाने में मदद की।

साल 2017 में आशा शर्मा ने सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (फेसबुक) ज्वाइन किया। मेटा में वे प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग की वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहीं।

उन्होंने इंस्टाग्राम डायरेक्ट और मैसेंजर जैसे बड़े ग्लोबल प्रोडक्ट्स को लीड किया। इसके बाद वे इंस्टाकार्ट में तीन साल तक COO की भूमिका में रहीं।

आशा शर्मा की नेटवर्थ कितनी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 मिलियन डॉलर है। यह प्रॉपर्टी उनके बड़े पदों और कंपनियों के स्टॉक्स से बनी है। वे The Home Depot और Coupang जैसी बड़ी कंपनियों के बोर्ड में भी हैं। हालांकि उनकी सही नेटवर्थ का कोई ऑफिसियल फिगर अभी उपलब्ध नहीं है।

AI पर आशा शर्मा का कड़ा संदेश

वर्कलोड संभालते ही आशा शर्मा ने गेमर्स का दिल जीत लिया है। उन्होंने बिना जान वाले AI (Soulless AI) के खिलाफ साफ संदेश दिया है। आशा ने कहा कि वे केवल मुनाफे के पीछे नहीं भागेंगी।

गेमिंग एक कला है और इसे इंसानों द्वारा ही बनाया जाना चाहिए। उनका मेन टारगेट गेमिंग इकोसिस्टम में इंसानी क्रिएटिविटी को बचाए रखना है। वे गेमिंग में AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहती हैं। आशा का ये बयान गेमिंग कम्युनिटी के बीच बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Xbox के लिए आशा का फ्यूचर प्लान

आशा के लीडरशिप में माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के तीन मेन गोल होने वाले हैं। उनका पहला बड़ा फोकस Xbox हार्डवेयर और कंसोल अनुभव को सुधारना है। वे चाहती हैं कि गेम डेवलपर्स को पूरी आजादी और बेहतर टूल्स मिलें। उनका विजन गेमिंग को हर डिवाइस और हर घर तक पहुंचाना है। इसमें क्लाउड गेमिंग और नए बिजनेस मॉडल्स बहुत अहम भूमिका निभाएंगे। आशा के साथ मैट बूटी अब चीफ कंटेंट ऑफिसर के रूप में काम करेंगे।

सत्या नडेला ने आशा शर्मा को क्यों चुना

माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल CEO सत्या नडेला ने आशा पर भरोसा जताया है। नडेला ने कहा कि आशा ने अरबों लोगों वाली सर्विसेज बनाई हैं। वे कंज्यूमर और डेवलपर इकोसिस्टम को बहुत गहराई से समझती हैं।

आशा अब सीधे सत्या नडेला को अपनी रिपोर्टिंग प्रेजेंट करेंगी। माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि आशा का AI एक्सपीरियंस गेमिंग में काम आएगा। गेमिंग अब सिर्फ कंसोल तक ही सीमित नहीं रह गया है। ये अब मोबाइल, क्लाउड और PC पर भी फैल चुका है।

क्या है माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिवीजन

माइक्रोसॉफ्ट का गेमिंग डिवीजन दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसका सबसे फेमस ब्रांड Xbox है। ये डिवीजन हाई-एंड गेमिंग कंसोल बनाता है। Xbox Game Pass जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विस चलाता है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella Microsoft) हैं।

ये Call of Duty और Minecraft जैसे बड़े गेम्स भी डेवलप करता है। इसका मकसद गेमिंग को सिर्फ कंसोल तक सीमित न रखकर क्लाउड के जरिए मोबाइल और PC तक पहुंचाना है। ये डिवीजन गेमर्स को एक कम्युनिटी में जोड़ता है। साथ ही डेवलपर्स को गेम्स बनाने के लिए टूल्स देता है। Leadership

ये खबरें भी पढ़ें...

AI की बढ़ती मांग में भी, ये नौकरियां रहेंगी सुरक्षित, माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की रिपोर्ट

क्या है Divorce Dust Trend ? सोशल मीडिया पर रिश्ते में बना विवाद की वजह

भूलकर भी मत लेना यहां एडमिशन, UGC ने जारी किया 2026 की फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट

Microsoft Internship 2026 में सिक्योरिटी रोल के लिए काम करने का मौका, करें अप्लाई

Tags:
  • Microsoft
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला
  • Leadership
  • Satya Nadella Microsoft
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती