भूलकर भी मत लेना यहां एडमिशन, UGC ने जारी की 2026 की फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट

Kaushiki | Feb 22, 2026, 11:13 IST
Share
ugc-fake-university
ugc-fake-university

UGC ने 2026 के लिए 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फेक संस्थान मिले हैं। इनकी डिग्री नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी।

UGC Fake University List: आजकल अच्छी पढ़ाई और डिग्री लेना हर छात्र का सपना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका कॉलेज असली है? हायर एजुकेशन के फील्ड में एक बड़ा अलर्ट सामने आया है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने साल 2026 के लिए फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल देशभर की कुल 32 इंस्टीटूशन्स को अवैध घोषित किया गया है।

इन संस्थानों के पास डिग्री देने की कोई कानूनी मान्यता नहीं है। राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पाई गई हैं। पिछले दो सालों में ऐसे ठग संस्थानों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एडमिशन लेने से पहले छात्रों को अब बहुत सावधानी बरतनी होगी।



ये हैं फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट

दिल्ली (Delhi)

  • ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (AIPPHS): अलिपुर, दिल्ली-36।
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड: दरिया गंज, दिल्ली।
  • यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी: दिल्ली।
  • वॉकेशनल यूनिवर्सिटी: दिल्ली।
  • ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी: राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली-110008।
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग: नई दिल्ली।
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट: संजय एंक्लेव, नई दिल्ली-110033।
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी): रिठाला, रोहिणी, दिल्ली-110085।
  • वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (WPUNU): नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110034।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग: कोटला मुबारकपुर, दिल्ली।
  • माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी: नेहरू प्लेस, नई दिल्ली-110019।
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन: जनकपुरी, नई दिल्ली-110058।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

  • गांधी हिन्दी विद्यापीठ: प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश।
  • महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय: सेक्टर-110 के पीछे, नोएडा-201304।
  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी): अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • भारतीय शिक्षा परिषद्: मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ-227105।

पश्चिम बंगाल (West Bengal)

  • इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन: 80, चौरंगी रोड, कोलकाता-20।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च: ठाकुर पूकूर, कोलकाता-700063।

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी: श्रीनगर, गुंटूर, आंध्र प्रदेश-522002।
  • बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया: एन.जी.ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम-530016।

कर्नाटक (Karnataka)

  • सर्व भारतीय शिक्षा पीठ: विजया नगर, तुमकुर-572102, कर्नाटक।
  • ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी: डॉ. राजकुमार रोड, राजली नगर, बेंगलुरु-560010।

केरल (Kerala)

  • सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी: कृष्णाटम्, केरल।
  • इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM): कोजहिकोदे, केरला-673571।

महाराष्ट्र (Maharashtra)

  • राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी: नागपुर, महाराष्ट्र।
  • नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ: सोलापुर, महाराष्ट्र।

पुडुचेरी (Puducherry)

  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन: वाजुथवर रोड, पुडुचेरी-605009।
  • उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन: थिरुक्कनूर, पुडुचेरी-605501।

अन्य राज्य (Other States)

  • अरुणाचल प्रदेश: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, सेक्रेटेरिएट एस.ओ.-791111।
  • हरियाणा: मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, मथुरा रोड, फरीदाबाद-121001।
  • राजस्थान: राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी, जिला अलवर।
  • झारखण्ड: दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), मसिबाड़ी, रांची-834007।

दिल्ली में फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा नेटवर्क

सबसे ज्यादा चिंता की बात दिल्ली की स्थिति को लेकर है। यहां कुल 12 संस्थान पूरी तरह फर्जी पाए गए हैं। इनमें कमर्शियल यूनिवर्सिटी और यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी जैसे नाम शामिल हैं।

वोकेशनल यूनिवर्सिटी और एडीआर-सेंट्रिक यूनिवर्सिटी भी इस लिस्ट में हैं। भारतीय विज्ञान और इंजीनियरिंग संस्थान भी फर्जी घोषित किया गया है। स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी और विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी भी मान्य नहीं हैं।

अन्य राज्यों का क्या है हाल

फर्जी यूनिवर्सिटी का जाल सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। UGC के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भी 4 इंस्टिट्यूट फर्जी पाए गए हैं। इनमें गांधी हिन्दी विद्यापीठ (प्रयाग) प्रमुख नाम बताया गया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी (अलीगढ़) भी फेक है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी नकली संस्थान हैं। कर्नाटक और पुडुचेरी में 2-2 फर्जी यूनिवर्सिटी चल रही हैं। केरल, हरियाणा और झारखंड में भी 1-1 संस्थान फेक हैं। राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में भी फ्रौड़स्टर एक्टिव हो गए हैं।

इन डिग्रियों की कोई कीमत नहीं है

UGC (university grants commission) ने क्लियर कहा है कि इन फेक यूनिवर्सिटीज की डिग्रियां बेकार हैं। ये डिग्री सरकारी नौकरी में काम नहीं आ सकती हैं। आगे की पढ़ाई के लिए भी ये मान्य नहीं होगी।

ये संस्थान बिना किसी मान्यता के डिग्री बांट रहे थे। पिछले दो साल में इनकी संख्या 20 से 32 हुई है। ये शिक्षा व्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुका है।

कैसे चेक करें यूनिवर्सिटी की सच्चाई

यूनिवर्सिटी असली है या नकली, इसे चेक करना बहुत आसान है। सबसे पहले आप UGC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। वहां Fake Universities (फर्जी यूनिवर्सिटीज) की लिस्ट को ध्यान से देखें। अपनी पसंद के कॉलेज का नाम लिस्ट में खोजें।

अगर नाम वहां है, तो तुरंत दूर (ugc declared universities defaulter) हो जाएं। कॉलेज की डिग्री की मान्यता की जांच जरूर करें। फर्जी कॉलेज अक्सर आसान पढ़ाई का लालच देते हैं। वे बहुत कम फीस में डिग्री का वादा करते हैं।

बिना मान्यता वाली डिग्री सिर्फ रद्दी कागज होती है। यह नौकरी या आगे की पढ़ाई में काम नहीं आएगी। जागरूक रहकर ही आप अपने करियर को बचा सकते हैं। अपने करियर के साथ कभी भी कोई रिस्क न लें। Big decision of UGC

ये खबरें भी पढ़ें...

हरियाणा की दीक्षा मक्कड़ ने UGC-NET में किया देशभर में टॉप, जानें उनकी सक्सेस स्टोरी

UGC गाइडलाइन में सुधार, अब छात्रों की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका

Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान टिप्स



Tags:
  • UGC
  • Big decision of UGC
  • ugc declared universities defaulter
  • university grants commission
  • फर्जी यूनिवर्सिटीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा