UGC गाइडलाइन में सुधार, अब छात्रों की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

Anjali Dwivedi | Feb 03, 2026, 17:33 IST
Share
ugc-guideline
ugc-guideline

UGC गाइडलाइन में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को SGRC और लोकपाल का डिटेल्स वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा। छात्रों के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल विकसित करने के आदेश दिए।

News In Short

  • UGC गाइडलाइन पर सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद पुरानी गाइडलाइन लागू रहेगी।
  • उच्च शिक्षा विभाग ने संस्थानों को नियमों का पालन करने का आदेश दिया।
  • ऑनलाइन शिकायत पोर्टल विकसित करना अब जरूरी होगा।
  • प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से 60 दिन पहले प्रोस्पेक्टस का ऑनलाइन प्रकाशन होगा।
  • संस्थानों को छात्रों के लिए शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का निर्देश।

News In Detail

भोपाल. UGC (university grants commission) की नई गाइडलाइन पर विवाद और सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद अब पुरानी गाइडलाइन लागू रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि छात्रों की शिकायतों का निवारण यूजीसी विनियम, 2023 को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस आदेश का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और शिकायत निवारण प्रक्रिया को सुधारना है।

उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय और अशासकीय विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और संबंधित कॉलेजों को सख्त आदेश दिए हैं। विभाग ने कहा कि अधिकांश संस्थानों में लोकपाल की नियुक्ति हो चुकी है।

अपेक्षित कार्रवाई की कमी के कारण छात्रों की शिकायतें रुकी रहती हैं। अब इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसे दर्ज होगी शिकायत

इस आदेश के तहत, सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अपनी वेबसाइट पर SGRC के सदस्य, उनके जॉब टाइटल और कांटेक्ट डिटेल्स डालना होगा। इसके साथ ही लोकपाल का नाम, पता, ई-मेल आईडी और कार्यकाल भी प्रकाशित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य यह है कि हर छात्र को शिकायत दर्ज करने की सही प्रोसेस और कांटेक्ट के लिए जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही सभी संस्थानों को छात्रों के लिए एक ऑनलाइन शिकायत पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया गया है। इस पोर्टल के जरिए छात्र अपनी शिकायतें 15 दिन के भीतर हल करवा सकेंगे।

प्रोस्पेक्टस में जानकारी देना अब जरूरी

अब से विश्वविद्यालय और कॉलेजों को एडमिशन प्रोसेस शुरू होने से कम से कम 60 दिन पहले प्रोस्पेक्टस का ऑनलाइन पब्लिश करना जरूरी होगा। इसमें कोर्स डिटेल्स, सीटों की संख्या, योग्यता मानदंड, सिलेक्शन प्रोसेस, पूरी फीस संरचना, रिफंड नीति, जुर्माना, फैकल्टी की योग्यता, बुनियादी ढांचा, हॉस्टल, लाइब्रेरी और रैगिंग-रोधी नियमों की जानकारी साफ तौर पर देना होगा। अगर प्रोस्पेक्टस में गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो छात्र एसजीआरसी और लोकपाल से शिकायत कर सकेंगे।

यूजीसी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

UGC के नए नियमों पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- जरूरी सिफारिश को यूजीसी ने किया नजरअंदाज

रीवा में UGC कानून के विरोध में सियासी माहौल गर्म, पटवारी से सवाल

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई

UGC के नए नियमों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • भोपाल
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • UGC
  • यूजीसी
  • नई गाइडलाइन
  • university grants commission
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा