सीएम आतिशी का काशी से क्या है नाता, जानिए उनके पति के बारे में

Ravi Singh | Sept 21, 2024, 20:21 IST
Share
Atishi Delhi CM Kashi Praveen Singh
Atishi Delhi CM Kashi Praveen Singh

आतिशी के पति प्रवीण सिंह समाज सेवा से जुड़े हैं और मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं। प्रवीण सिंह का पूरा परिवार लंबे समय से वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहता है।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली की सीएम के बारे में लोग जानना चाहते हैं कि आतिशी कहां की रहने वाली हैं उनके पति कौन हैं। दिल्ली की नई सीएम मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के अनंतपुर गांव की बहू हैं। आतिशी का बनारस और पूर्वांचल से भी गहरा नाता है। वह काशी की बहू हैं।

पति हैं समाज सेवक

आतिशी (Atishi ) के पति प्रवीण सिंह ( Praveen Singh ) समाज सेवा से जुड़े हैं और मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं। प्रवीण सिंह का पूरा परिवार लंबे समय से वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहता है। प्रवीण सिंह ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद समाज सेवा में लग गए थे।

ये खबर भी पढ़ें...

दिल्ली की नई सीएम की इतनी है नेट वर्थ, जानें कितनी पढ़ी-लिखीं हैं आतिशी

जल सत्याग्रह में भाग लेने 9 साल पहले खंडवा आईं थी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी

दोनों की एक समान विचारधारा

आतिशी और प्रवीण पहली बार दिल्ली में मिले थे। दोनों की इच्छा सामाजिक सुधार और ग्राम स्वराज के सिद्धांत के जरिए जागरूकता लाना था। एक जैसी विचारधारा के चलते दोनों जल्द ही एक-दूसरे के करीब आए। साल 2006 में आतिशी और प्रवीण ने धूमधाम से शादी कर ली। दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने से पहले आतिशी काशी में ही रहती थी। आतिशी ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज और ऑक्सफोर्ड से से पढ़ाई पूरी की है। आतिशी ने पति के साथ मिलकर ग्रामीण अंचल के विकास, कृषि विकास और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से 2007 में मध्य प्रदेश में एक कम्यून स्थापित किया, इसका उद्देश्य गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करना था। आतिशी बाद में अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आ गईं और उन्होंने सियासत में एंट्री ली।

ये खबर भी पढ़ें...

आतिशी ने ली सीएम पद की शपथ, पांच विधायक भी बनें मंत्री, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी, जानें इनके पहले कब-कब और कौन रहीं महिला मुख्यमंत्री

कौन हैं आतिशी के ससुर

दिल्ली की नई सीएम आतिशी के ससुर बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने सहायक अध्यापक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। कृषि शोध एवं शिक्षा विभाग के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। जिले के बरकछा में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का राजीव गांधी दक्षिण परिसर है। इसकी स्थापना का श्रेय भी प्रो. पंजाब सिंह को ही जाता है। काशी हिदू विश्वविद्यालय के कुलपति पंजाब सिंह 30 मई 2005 को बरकछा पहुंचे थे। तब उन्होंने बीएचयू का दक्षिण परिसर बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद 2006 में भूमि पूजन हुआ, उसी समय इसका नाम राजीव गांधी दक्षिणी परिसर रखा गया। 2700 एकड़ में फैले परिसर में आज हजारों स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • दिल्ली न्यूज
  • दिल्ली
  • दिल्ली सीएम
  • Praveen Singh
  • आतिशी
  • atishi
  • CM Atishi
  • दिल्ली सीएम आतिशी
  • आतिशी के पति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा