ATM की तरह कार्ड से निकलेगा PF का पैसा, सरकार ने कर ली तैयारी
Jitendra Shrivastava | Nov 29, 2024, 18:12 IST
thesootr
केंद्र सरकार EPFO 3.0 लाने के लिए तैयार है। इसमें EPFO सब्सक्राइबर्स वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन के लिए ज्यादा योगदान दे पाएंगे। वेतन का अधिकतम 12 फीसदी कंट्रीब्यूशन की सीमा का नियम जल्द ही खत्म होगा...
EPFO 3.0 : केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर ली है। इन बदलावों में ज्यादा पेंशन चाहने वाले कर्मचारी अपने वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन फंड में ज्यादा रुपए जोड़ पाएंगे। इस तरह के बदलावों की बहुत समय से मांग की जा रही है। सरकार के इन बदलावों को EPFO 3.0 कहा जा रहा है इसमें सभी सुविधाओं को तकनीक आधारित और आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में कई अहम सुधार करने जा रही है। ये जानकारी श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि इन सुधारों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा है। सुधारों का मुख्य मकसद रिटायरमेंट के समय ज्यादा पेंशन देना है।
ईपीएस में पेंशन फंड में अंशदान करने वाले ज्यादातर प्राइवेट कर्मचारियों को अभी 3 हजार से 4 हजार रुपए महीना पेंशन मिलती है। EPFO 3.0 में कर्मचारी अपने वेतन से जितना चाहे फंड पेंशन के लिए जमा करा पाएंगे। इससे उन्हें रिटायरमेंट पर ज्यादा पेंशन का लाभ मिलेगा।
मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना में जहां कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन मिलेगी, वहीं सरकार को यूनिवर्सल पेंशन देने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी। ऐसे कर्मचारी अक्सर रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त फंड जमा नहीं कर पाते हैं।
EPFO 3.0 में बदलाव के लिए मंत्रालय ने जून 2025 की डेडलाइन तय की है। खासतौर पर आईटी और विड्रॉल से जुड़े सिस्टम को सुधारा जाएगा। रिटायरमेंट फंड मैनेजर के आईटी सिस्टम को वर्ल्ड क्लास बनाएंगे। इसके अलावा विड्रॉल लिमिट को बढ़ाया जाएगा। अंशधारक अपने फंड की 50% रकम विड्रॉल कार्ड से कभी भी निकाल पाएंगे। यह उतना ही आसान होगा कि जैसे किसी बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से पैसा निकालना होता है।
रिटायरमेंट के समय ज्यादा पेंशन
3 से 4 हजार रुपए महीना मिलती है पेंशन
यूनिवर्सल पेंशन देने में मिलेगी मदद
ATM की तरह कार्ड से निकाल पाएंगे PF
EPFO 3.0 को लेकर सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादा पेंशन के लिए 12 फीसदी की सीमा को समाप्त किए जाएगा। इसके अलावा पीएफ में जमा आपके रुपए को निकालना आसान बनाया जाएगए। इसके लिए श्रम मंत्रालय एक पीएफ विड्रॉल कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है। यह एटीएम जैसा कार्ड होगा, जिससे चुटकियों में पीएफ फंड से रकम निकल आएगी।
जून 2025 की डेडलाइन तय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari