ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा, अब पहले से ज्यादा देना होगा चार्ज, जान लें RBI के नए रूल

Rohit Sahu | May 01, 2025, 09:54 IST
Share
atm limits
atm limits

1 मई 2025 से ATM से फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट पार करने पर अब 23 रुपये देने होंगे। RBI ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। यह चार्ज आज यानी 1 मई से लागू हो रहा है।

1 मई 2025 से पूरे देश में एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नई गाइडलाइंस के तहत अब ग्राहकों को फ्री ट्रांजेक्शन (ATM Use Limit) की सीमा के बाद हर अतिरिक्त लेनदेन पर 23 रुपए तक का शुल्क देना होगा। यह पहले की तुलना में 2 रुपए अधिक है, क्योंकि अब तक यह चार्ज 21 रुपए था।

मेट्रो शहरों में 3 बार, नॉन मेट्रो में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन

RBI के अनुसार ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से महीने में पांच बार मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसमें वित्तीय (जैसे कैश विड्रॉल) और गैर-वित्तीय (जैसे बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट) दोनों शामिल हैं। दूसरे बैंक के एटीएम की बात करें तो मेट्रो शहरों में सिर्फ 3 बार और नॉन मेट्रो शहरों में 5 बार तक फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है।

फ्री लिमिट खत्म, अब हर बार देने होंगे 23 रुपए

जैसे ही ग्राहक इन तय फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या पार कर लेते हैं, उनके प्रत्येक एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन पर 23 रुपए तक का चार्ज वसूला जाएगा। यह नियम सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन पर लागू है, चाहे वह कैश निकालना हो, बैलेंस चेक करना हो या स्टेटमेंट निकालना हो। यह शुल्क अब कैश रिसाइक्लर मशीन (CRM) पर भी लागू होगा, हालांकि पैसा जमा करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

HDFC और PNB समेत कई बैंकों पहले ही दी सूचना

बैंकों ने इस बदलाव को लेकर ग्राहकों को पहले ही सूचित करना शुरू कर दिया था। HDFC बैंक ने अपने नोटिस में बताया कि 2 मई 2025 से फ्री सीमा से अधिक लेनदेन करने पर 23 रुपए + टैक्स वसूला जाएगा। यह शुल्क पहले 21 रुपए + टैक्स था। PNB और IndusInd बैंक भी ग्राहकों को SMS और ईमेल के जरिए इस संशोधन की जानकारी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें..एमपी समेत देशभर में एटीएम से लेकर रेलवे टिकट तक के लिए बदल गए ये नियम

क्यों बढ़ाया चार्ज

बैंकों और थर्ड पार्टी एटीएम ऑपरेटरों (जैसे व्हाइट-लेबल एटीएम कंपनियां) की ओर से काफी समय से एटीएम चार्ज बढ़ाने की मांग की जा रही थी। उनका तर्क था कि एटीएम चलाने की लागत में काफी इजाफा हुआ है, जिससे उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से शुल्क बढ़ाने की सिफारिश की थी। अब RBI ने इस सिफारिश को मंजूरी दे दी है और इसी के तहत 1 मई से नया शुल्क लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में तबादला प्रक्रिया शुरू, 1 मई से 30 मई तक कर सकेंगे आवेदन

डिजिटल पेमेंट बढ़ेंगे

यह बदलाव न सिर्फ ग्राहकों को सावधान करेगा, बल्कि अनावश्यक ट्रांजेक्शन को भी नियंत्रित करेगा। साथ ही, इससे डिजिटल पेमेंट की तरफ रुझान भी बढ़ सकता है। हालांकि, इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो महीने में कई बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें...एटीएम से अब आसानी से मिलेंगे 100 और 200 रुपए के नोट: RBI ने बैंकों को दिए निर्देश

अब ट्रांजेक्शन से पहले सोचना होगा जरूरी

1 मई 2025 से लागू हुई आरबीआई की ये नई गाइडलाइंस ग्राहकों से अधिक सावधानी और जागरूकता की मांग करती हैं। अनावश्यक ट्रांजेक्शन से बचना अब न केवल फायदेमंद बल्कि अनिवार्य हो गया है, वरना हर अतिरिक्त लेनदेन पर आपकी जेब ढीली होगी।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

withdrawal | आरबीआई की नई गाइडलाइन | RBI Rules | एटीएम कार्ड | एटीएम विड्रॉल रूल्स | bank rule | एटीएम मशीन

Tags:
  • आरबीआई
  • आरबीआई की नई गाइडलाइन
  • एटीएम विड्रॉल रूल्स
  • एटीएम
  • एटीएम कार्ड
  • ATM
  • withdrawal
  • एटीएम मशीन
  • RBI Rules
  • bank rule
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में