अयोध्या में झूलन उत्सव, 2 करोड़ का सोने-चांदी का झूला तैयार

Dolly patil | Aug 13, 2024, 16:07 IST
Share
ीा ेेीिमेा
ीा ेेीिमेा

रामनगरी अयोध्या में झूलोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, ये आयोजन 19 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवसर पर रामलला सदन में भगवान रामलला के लिए एक विशेष झूला तैयार किया गया है।

राम की नगरी अयोध्या में झूलन उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के साथ बता दें कि ये उत्सव 19 अगस्त तक चलने वाला है। इस उत्सव के लिए वृंदावन के 10 कलाकारों ने सोने-चांदी का झूला तैयार किया है।

इस झुले की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए हैं। झूले में 140 किलो चांदी और 700 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। आज रामलला सदन में श्रीराम समेत चारों भाई इस झूले पर विराजमान होने वाले है।

मुकुट भी किया तैयार

जानकारी के मुताबिक इस उत्सव के लिए गुजरात में तैयार हुआ एक मुकुट भी अयोध्या लाया गया है। इसकी डिजाइन दक्षिण भारत परंपरा पर आधारित है। यह मुकुट चांदी का बना हुआ है और इस पर सोने की परत भी है। मुकुट को माणिक, पन्ना और हीरे से सजाया गया है।

retdg
retdg

300 साल पुराना है मंदिर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामलाल सदन के महंत जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने बताया कि त्रेता काल में राम सदन में ही भगवान राम सहित चारों भैया को अनेक प्रकार के संस्कार दिए गए थे।

मान्यता है कि यहीं पर श्री राम सहित चारों भाइयों का नामकरण हुआ। यह मंदिर 300 साल पुराना है। जिसे समय की मांग के साथ भव्य स्वरूप दिया गया। यह मंदिर रामलला दर्शन मार्ग मोहल्ला रामकोट में राम मंदिर से सिर्फ 150 मीटर की दूर पर स्थित है।

कई देशों से पहुंचे भक्त

जानकारी के मुताबिकअयोध्या में इस झूलन उत्सव में शामिल होने के लिए अमेरिका समेत कई देशों से भक्त पहुंचे हैं और रामनगरी के 50 से अधिक प्रमुख आचार्य भी इस आयोजन में शामिल होने वाले है।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान श्री राम, माता जानकी और उनके भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को झूला झुलाया जाएगा। इस दौरान भजन गायन होगा और भगवान को विशेष माला पहनाई जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • अयोध्या
  • अयोध्या में झूलन उत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा