श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन
Sandeep Kumar | Jun 22, 2024, 13:14 IST
STYLESHEET THESOOTR (7).png
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहकर 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का सुबह निधन हो गया। यह सूचना मिलने के बाद काशी के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ( Ram Mandir Pran Pratistha ) कराने वाले पंडित आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ( Pandit Laxmikant Dixit ) का आज यानी शनिवार 22 जून को सुबह निधन हो गया। 86 साल के आचार्य लक्ष्मीकांत काशी में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित लक्ष्मीकांत से मुलाकात की थी।
लक्ष्मीकांत दीक्षित का वाराणसी में कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है। पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मंगलागौरी से निकलेगी और मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन की सूचना के बाद सनातन परंपरा को मानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त तय करने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की तरफ से भी इस घटना पर शोक प्रकट किया गया। उनके द्वारा कहा गया है कि यह सनातन जगत की अपूरणीय छति है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा काशी विश्वनाथ के चरणों में प्रार्थना है।
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की मुख्य भूमिका रही थी। पंडित लक्ष्मीकांत नेतृत्व में ही राम मंदिर में सभी पूजन-पाठ संपन्न हुए थे। साथ ही वो दिसंबर 2021 काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के पूजन में भी शामिल हुए थे।
लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी। आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा था कि यह मंगल घड़ी है जिसमें प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम उनसे प्रार्थना करते हैं कि हमारा राष्ट्र हमेशा उन्नति करें। प्रभु राम का आशीर्वाद प्रत्येक भारतवासियों पर बना रहे।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sandeep mishr]()
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन
➡ 86 की उम्र में ली आखिरी सांस।#ayodhya #panditlaxmikantdixit #rammandir #Latest_News #TheSootr pic.twitter.com/AwA0rDNiPs
— TheSootr (@TheSootr) June 22, 2024
बीमारी के कारण चल रहा था इलाज
लक्ष्मीकांत दीक्षित का वाराणसी में कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है। पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मंगलागौरी से निकलेगी और मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जताया दुख
पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन की सूचना के बाद सनातन परंपरा को मानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त तय करने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की तरफ से भी इस घटना पर शोक प्रकट किया गया। उनके द्वारा कहा गया है कि यह सनातन जगत की अपूरणीय छति है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा काशी विश्वनाथ के चरणों में प्रार्थना है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में थी मुख्य भूमिका
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की मुख्य भूमिका रही थी। पंडित लक्ष्मीकांत नेतृत्व में ही राम मंदिर में सभी पूजन-पाठ संपन्न हुए थे। साथ ही वो दिसंबर 2021 काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के पूजन में भी शामिल हुए थे।
लक्ष्मीकांत दीक्षित थे बड़े विद्वान
लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी। आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी।
राष्ट्र के शुभचिंतक थे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा था कि यह मंगल घड़ी है जिसमें प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम उनसे प्रार्थना करते हैं कि हमारा राष्ट्र हमेशा उन्नति करें। प्रभु राम का आशीर्वाद प्रत्येक भारतवासियों पर बना रहे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari