अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, 5 जून को सीएम योगी होंगे शामिल
Kaushiki | Jun 03, 2025, 11:00 IST
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या राम मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। यह भव्य आयोजन 5 जून को राम दरबार समेत अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा।
अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गए हैं। इस पावन आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सोमवार को मुख्य यजमानों और अन्य मंदिरों के लिए चयनित यजमानों का प्रायश्चित कर्म मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इन 8 देवालयों को फूलों और बिजली की रोशनी से सजाया गया है, साथ ही स्वर्ण जड़ित शिखर कलश भी चमक रहा है।
आज मंगलवार को सुबह 6:30 बजे से पूजा शुरू होकर 12 घंटे तक चलेगी। इस अनुष्ठान में अग्नि देवता को आहूति दी जाएगी और मूर्तियों के शुद्धिकरण की विधि पूरी की जाएगी जो 5 जून को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ पूर्ण होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा
मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे से वेदी पूजन, षोडश मात्रिका पूजन, सप्त मात्रिका पूजन, योगिनी पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्र पाल पूजन, नवग्रह पूजा सहित कई वैदिक अनुष्ठान विधिवत शुरू हुए।
यज्ञकुंड में अग्नि स्थापन, कुश कंडिका, प्रणिता प्रोक्षनी, अग्नि सिंचन और पंच वारुणी हवन जैसे अनुष्ठान भी संपन्न किए गए। इसके बाद मंदिर में पीठ स्थापित देवताओं का आह्वान और पूजन किया गया। पूजा विधि के दौरान मूर्तियों के संस्कार की प्रक्रिया भी शुरू हुई।
ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ मास में वट सावित्री व्रत क्यों होता है खास, जानें वट वृक्ष की पूजा विधि और महत्व
राम मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ हो रहा है। कुल 101 पुजारी 1975 मंत्रों का जाप करेंगे। वैदिक अनुष्ठान में वेदी पूजन, सप्त मात्रिका पूजन, नवग्रह पूजा, यज्ञकुंड संस्कार सहित अनेक विधियां शामिल हैं।
अनुष्ठान के दौरान यज्ञमंडप और तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में हनुमान चालीसा, सुंदर काण्ड और श्रीराम संकीर्तन निरंतर चल रहे हैं। यह आयोजन भक्तिमय माहौल बनाए रखने के लिए तीन दिनों तक जारी रहेगा।
मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, छाया, और विश्राम स्थल उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर आरक्षित किए हैं। एटीएस, एसटीएफ, और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि 3-5 जून तक आमजन मंदिर परिसर में प्रवेश न करें क्योंकि यह कार्यक्रम सीमित लोगों के लिए है।
ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या पर ऐसे करें पितरों की पूजा, जीवन में होगी तरक्की
सीएम योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपने जन्मदिन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार की मूर्तियों के नेत्रोन्मीलन और दर्शन करेंगे।
इसके साथ ही वे भगवान को दर्पण से भोग प्रसाद दिखाएंगे। इसके अलावा वे महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह और सरयू आरती में भी शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ माह में कब से शुरू हो रहा बुढ़वा मंगल, जानें कैसे करें हनुमान जी की उपासना
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम | अयोध्या राम मंदिर दर्शन | Ayodhya Ram Temple | Ayodhya Ram temple ceremony | Ayodhya Ram Mandir 2025 | CM योगी आदित्यनाथ | Uttar Pradesh | धर्म ज्योतिष न्यूज | देश दुनिया न्यूज | राम लला प्राण प्रतिष्ठा | अयोध्या का राम मंदिर
सोमवार को मुख्य यजमानों और अन्य मंदिरों के लिए चयनित यजमानों का प्रायश्चित कर्म मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इन 8 देवालयों को फूलों और बिजली की रोशनी से सजाया गया है, साथ ही स्वर्ण जड़ित शिखर कलश भी चमक रहा है।
आज मंगलवार को सुबह 6:30 बजे से पूजा शुरू होकर 12 घंटे तक चलेगी। इस अनुष्ठान में अग्नि देवता को आहूति दी जाएगी और मूर्तियों के शुद्धिकरण की विधि पूरी की जाएगी जो 5 जून को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ पूर्ण होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा
तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत
यज्ञकुंड में अग्नि स्थापन, कुश कंडिका, प्रणिता प्रोक्षनी, अग्नि सिंचन और पंच वारुणी हवन जैसे अनुष्ठान भी संपन्न किए गए। इसके बाद मंदिर में पीठ स्थापित देवताओं का आह्वान और पूजन किया गया। पूजा विधि के दौरान मूर्तियों के संस्कार की प्रक्रिया भी शुरू हुई।
प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह 5 जून को होगा, जिसमें राम दरबार (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान) समेत छह अन्य मंदिरों में मूर्तियों में प्राणों का आधान किया जाएगा। इस शुभ मुहूर्त को कांची कामकोटि के जगदगुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने निर्धारित किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर का मुहूर्त काशी के 101 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वह सुबह 11 बजे श्रीरामकथा पार्क के हेलीपैड पर उतरकर हनुमानगढ़ी जाएंगे और वहां से सीधे राम मंदिर पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
पूजा विधि और मंत्रों का पाठ
अनुष्ठान के दौरान यज्ञमंडप और तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में हनुमान चालीसा, सुंदर काण्ड और श्रीराम संकीर्तन निरंतर चल रहे हैं। यह आयोजन भक्तिमय माहौल बनाए रखने के लिए तीन दिनों तक जारी रहेगा।
प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था
जिला प्रशासन ने अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर आरक्षित किए हैं। एटीएस, एसटीएफ, और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि 3-5 जून तक आमजन मंदिर परिसर में प्रवेश न करें क्योंकि यह कार्यक्रम सीमित लोगों के लिए है।
ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या पर ऐसे करें पितरों की पूजा, जीवन में होगी तरक्की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
इसके साथ ही वे भगवान को दर्पण से भोग प्रसाद दिखाएंगे। इसके अलावा वे महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह और सरयू आरती में भी शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ माह में कब से शुरू हो रहा बुढ़वा मंगल, जानें कैसे करें हनुमान जी की उपासना
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम | अयोध्या राम मंदिर दर्शन | Ayodhya Ram Temple | Ayodhya Ram temple ceremony | Ayodhya Ram Mandir 2025 | CM योगी आदित्यनाथ | Uttar Pradesh | धर्म ज्योतिष न्यूज | देश दुनिया न्यूज | राम लला प्राण प्रतिष्ठा | अयोध्या का राम मंदिर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari