अयोध्या का मान : देशवासियों में उमड़ी श्रद्धा, राम मंदिर में बढ़ रही जिज्ञासा
Dr Rameshwar Dayal | Apr 08, 2024, 12:14 IST
AYODHYA TOURISM
टूरिज्म कंपनियों से अयोध्या की जानकारी लेने में अब लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक एयरलाइंस बुकिंग से जुड़े एक ट्रैवल एजेंट का कहना है कि उनसे जानकारी लेने वाला हर दूसरा टूरिस्ट अयोध्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा है...
AYODHYA: अयोध्या के राम मंदिर में देशवासियों के अलावा विदेशों में रहने वाली भारतीयों में अगाध श्रद्धा बढ़ती जा रही है। टूरिस्ट की व्यवस्था करने वाली कंपनियों ( tourist companies ) का कहना है कि लोगों की राम मंदिर (ram mandir) को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और हर दूसरा यात्री अयोध्या (ayodhya) के बारे में जानकारी चाहता है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र (रामनवमी) श्रद्धालुओं के आगमन का नया रिकार्ड बनाएंगे। दूसरी ओर राम मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर वहां सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।
राम मंदिर की पूरी व्यवस्था देख रहे राम जन्मभूमि न्यास के अनुसार प्रतिदिन रामलला के दर्शन करने के लिए डेढ़ लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। इनमें विदेशी नागरिकों के अलावा विदेशों में रह रहे भारतीय भी शामिल हैं। चूंकि कल से नवरात्र हैं और आगामी दिनों में गर्मियों के अवकाश भी शुरू हो जाएंगे तो संभावना है कि आने वाले लोगों की संख्या में और बढ़ जाए। उसका कारण है कि लोग टूरिज्म कंपनियों से अयोध्या की जानकारी लेने में अब ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक एयरलाइंस बुकिंग से जुड़े एक ट्रैवल एजेंट का कहना है कि उनसे जानकारी लेने वाला हर दूसरा टूरिस्ट अयोध्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा है।
अयोध्या
माना जाता है कि राम मंदिर को लेकर लोगों की अगाध श्रद्धा इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि देश के पूर्व हालात ऐसे चल रहे थे कि लोगों को लग रहा था कि राम मंदिर से जुड़ा सैंकड़ों साल पुराना विवाद कभी सुलझ पाएगा। लेकिन मंदिर बन गया और इसी साल 22 जनवरी से रामलला के दर्शन भी शुरू हो गए। सूत्र बताते हैं कि रेल व सड़क मार्ग से लोगों का अयोध्या में आगमन तो हो ही रहा है, साथ ही हवाई मार्ग से लोगों का आगमन बढ़ रहा है। नागरिक विमानन सूत्रों के अनुसार हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पर टेक ऑफ और लैंडिंग का समय दो घंटे बढ़ाया गया है। आमतौर पर अयोध्या एयरपोर्ट पर दिन के समय ही फ्लाइट ऑपरेशन होते हैं, लेकिन बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए इसे हर दिन शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।
न्यास की जानकारी के अनुसार मंदिर में रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद करीब डेढ़ करोड़ रामभक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली रामनवमी पर अयोध्या में रामलाल के दर्शन करने वालों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है और उनकी संख्या बढ़कर 40 लाख तक जा सकती है। रामनवमी को लेकर विशेष तैयारी भी चल रही है। उस दिन रामलला को विशेष पोशाक पहनाई जाएगी, साथ ही विशेष श्रृंगार व पूजा-अर्चना भी होगी। रामनवमी को रामलला के 20 घंटे तक दर्शन किए जा सकेंगे। वैसे वहां प्रतिदिन 14 घंटे ही दर्शन का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश सरकार भी घोषणा कर चुकी है कि नवरात्र के दौरान स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
राम मंदिर की सुरक्षा भी अहम मसला है। इसको देखते हुए मंदिर की सुरक्षा में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। अब मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी पुलिस बल को हर दो माह में बदला जाएगा। राम मंदिर में कई चरणों में सुरक्षा व्यवस्था है। गौरतलब है कि राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा उप्र विशेष सुरक्षा बल ( UPSSF ) के पास है। इसकी स्थापना के बाद से कोई भर्ती ही नहीं हुई है, इसलिए पीएसी के जवान ही वहां ड्यूटी दे रहे हैं। पीएसी में सिस्टम है कि वहां तीन साल तक एक ही स्थल पर तैनाती होती है। एक रिपोर्ट बताती है कि इसके चलते उनकी कार्यदक्षता व मनोबल प्रभावित होता है। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि हर दो माह में मंदिर परिसर में सुरक्षा दल को बदल दिया जाएगा। अयोध्या में फिलहाल सुरक्षा बल के अधीन पीएसी की आठ कंपनी सुरक्षा में जुटी हैं। कंपनी बदलाव से पहले उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
ये समाचार भी पढ़ें:-
मुनीश डावर से मिलकर क्यों गदगद हुए पीएम मोदी
साल का पहला सूर्यग्रहण आज, क्या है खास, भारत पर क्या होगा प्रभाव?
केंद्रीय विद्यालय ने हर क्लास में घटा दीं सीटें, क्या बनाए नए नियम
मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में हलकी बारीश के आसार, क्या प्रभावित होगा चुनावी प्रचार?
हर दूसरा टूरिस्ट अयोध्या की जानकारी ले रहा है

अयोध्या एयरपोर्ट पर भी खास इंतजाम
माना जाता है कि राम मंदिर को लेकर लोगों की अगाध श्रद्धा इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि देश के पूर्व हालात ऐसे चल रहे थे कि लोगों को लग रहा था कि राम मंदिर से जुड़ा सैंकड़ों साल पुराना विवाद कभी सुलझ पाएगा। लेकिन मंदिर बन गया और इसी साल 22 जनवरी से रामलला के दर्शन भी शुरू हो गए। सूत्र बताते हैं कि रेल व सड़क मार्ग से लोगों का अयोध्या में आगमन तो हो ही रहा है, साथ ही हवाई मार्ग से लोगों का आगमन बढ़ रहा है। नागरिक विमानन सूत्रों के अनुसार हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पर टेक ऑफ और लैंडिंग का समय दो घंटे बढ़ाया गया है। आमतौर पर अयोध्या एयरपोर्ट पर दिन के समय ही फ्लाइट ऑपरेशन होते हैं, लेकिन बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए इसे हर दिन शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।
पहली रामनवमी पर दर्शन की विशेष व्यवस्था
न्यास की जानकारी के अनुसार मंदिर में रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद करीब डेढ़ करोड़ रामभक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली रामनवमी पर अयोध्या में रामलाल के दर्शन करने वालों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है और उनकी संख्या बढ़कर 40 लाख तक जा सकती है। रामनवमी को लेकर विशेष तैयारी भी चल रही है। उस दिन रामलला को विशेष पोशाक पहनाई जाएगी, साथ ही विशेष श्रृंगार व पूजा-अर्चना भी होगी। रामनवमी को रामलला के 20 घंटे तक दर्शन किए जा सकेंगे। वैसे वहां प्रतिदिन 14 घंटे ही दर्शन का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश सरकार भी घोषणा कर चुकी है कि नवरात्र के दौरान स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
चौकस सुरक्षा के लिए किए गए बदलाव
राम मंदिर की सुरक्षा भी अहम मसला है। इसको देखते हुए मंदिर की सुरक्षा में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। अब मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी पुलिस बल को हर दो माह में बदला जाएगा। राम मंदिर में कई चरणों में सुरक्षा व्यवस्था है। गौरतलब है कि राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा उप्र विशेष सुरक्षा बल ( UPSSF ) के पास है। इसकी स्थापना के बाद से कोई भर्ती ही नहीं हुई है, इसलिए पीएसी के जवान ही वहां ड्यूटी दे रहे हैं। पीएसी में सिस्टम है कि वहां तीन साल तक एक ही स्थल पर तैनाती होती है। एक रिपोर्ट बताती है कि इसके चलते उनकी कार्यदक्षता व मनोबल प्रभावित होता है। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि हर दो माह में मंदिर परिसर में सुरक्षा दल को बदल दिया जाएगा। अयोध्या में फिलहाल सुरक्षा बल के अधीन पीएसी की आठ कंपनी सुरक्षा में जुटी हैं। कंपनी बदलाव से पहले उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
ये समाचार भी पढ़ें:-
मुनीश डावर से मिलकर क्यों गदगद हुए पीएम मोदी
साल का पहला सूर्यग्रहण आज, क्या है खास, भारत पर क्या होगा प्रभाव?
केंद्रीय विद्यालय ने हर क्लास में घटा दीं सीटें, क्या बनाए नए नियम
मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में हलकी बारीश के आसार, क्या प्रभावित होगा चुनावी प्रचार?
दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे प्रदेशभर के अस्पताल, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी: एमपी सरकार की खास तैयारी
By Arohi Raj
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
By Aman Vaishnav
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
By Raghvendra Singh Rathore
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
By Aman Vaishnav
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
By Aman Vaishnav
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar