साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, क्या भारत में इसका सूतक काल लगेगा !

Sandeep Kumar | Published:
Share
उपप
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज

सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज की रोशनी गायब हो जाती है और लगभग तुरंत ही परिदृश्य के एक छोटे से हिस्से पर फिर से दिखाई देती है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा...

BHOPAL. 8 अप्रैल यानी आज सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो, सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण ( SUN eclipse 2024 ) बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। ये काफी लंबा माना जा रहा है। ऐसे में इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह हैं। इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी है जैसे कि कहां दिखेगा या कितने बजे दिखेगा? क्या भारत में भी सूर्य दिखेगा। ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब आइए जानते हैं...

ये खबर भी पढ़िए...सिवनी से राहुल गांधी आज फूकेंगे चुनाव का बिगुल, मंडला लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनता को करेंगे सभा

कितने बजे सूर्य ग्रहण दिखेगा?


भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2024 ) सोमवार की रात 9 बजकर 12 मिनट में शुरू होगा और ये मंगलवार ( 9 अप्रैल, 2024 ) की रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...KV की हर क्लास में 8 सीटें घटीं, निजी नौकरी वालों को ट्रांसफर नहीं

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?


सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कोस्टा डोमिनिका और फ्रेंच पोलिनेशिया में भी सूर्य ग्रहण दिखेगा।

ये खबर भी पढ़िए...NEET की छात्रा से बनाए रिलेशन, क्रिकेट खेलते नपा सीएमओ प्रभात बरकड़े गिरफ्तार

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?


साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में भारतीयों को निराशा होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे नासा ( Nasa ) के ऑफिशियल यू-टूयब चैनल पर देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Subhash Chandra Bose के पोते की Kangana को फटकार, इतिहास खराब न करें

54 साल बाद सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग


इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अपने आप में ही खास माना जा रहा है। आज लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और ये काफी लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए यहां सूतक काल के नियम भी मान्य नहीं होंगे। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिण प्रशांत महासागर से होगी। इससे पहले करीब 54 साल पहले इस तरह का सूर्य ग्रहण साल 1970 में दिखा था और अगली बार साल 2078 में दिखेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या होता है ?


सूर्य ग्रहण के दौरान, सूरज की रोशनी गायब हो जाती है और लगभग तुरंत ही परिदृश्य के एक छोटे से हिस्से पर फिर से दिखाई देती है। एक झटके में, आयनोस्फियर का तापमान और घनत्व गिर जाता है, फिर बढ़ जाता है, जिससे आयनोस्फीयर में लहरें उठने लगती हैं।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव


इस ग्रहण का प्रभाव अगले एक महीने तक दुनिया पर पड़ेगा। अलग-अलग राशियों पर भी इसका प्रभाव दिखा देगा। यह सूर्य ग्रहण कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के लिए ये परिणाम उत्तम होंगे, वहीं मेष, सिंह और धनु राशि वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

ग्रहण काल में क्या करना लाभकारी होगा


1. ग्रहणकाल में मंत्र जाप करना, ध्यान करना विशेष लाभकारी होगा।
2. ग्रहणकाल में की गई पूजा निश्चित रूप से स्वीकार होती है।
3. मंत्र सिद्ध करना या दीक्षा लेना ग्रहण काल में विशेष शुभ होता है।
4. ग्रहण के बाद स्नान करके किसी निर्धन को दान अवश्य करें।



Tags:
  • भारत
  • SUN Eclipse
  • Surya Grahan
  • पूर्ण सूर्य ग्रहण
  • 54 साल बाद
  • नासा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर