NEET की छात्रा से बनाए रिलेशन, क्रिकेट खेलते नपा सीएमओ प्रभात बरकड़े गिरफ्तार

CHAKRESH | Published:
Share
Dhanpuri Municipality CMO Prabhat Barkade arrested rape allegation
Dhanpuri Municipality CMO Prabhat Barkade arrested rape allegation

पीड़िता ने बताया कि वह इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसकी प्रभात बरकड़े से कई बार मुलाकात हुई। प्रभात उसे इंदौर और जबलपुर समेत कई जगहों पर ले गया और...

शहडोल की धनपुरी नगर पालिका के CMO प्रभात बरकड़े को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरकड़े पर एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित ने पिछले महीने 23 मार्च को इंदौर के MIG थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि जब छात्रा इंदौर में रहकर NTTE की तैयारी कर रही थी, तब बरकड़े ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

बालाघाट निवासी है सीएमओ बालाघाट


आरोपी प्रभात बरकड़े दो साल से धनपुरी नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ है। इससे पहले शहडोल जिले की बकहो नगर परिषद में सीएमओ रह चुके हैं। आरोपी CMO प्रभात वरकड़े बालाघाट के बैहर का निवासी है। पीड़ित छात्रा भी वहीं की रहने वाली है। एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधी ने बताया कि बरकड़े पर रेप का ये मामला उस वक्त का है, जब वे इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। 2021 में उनकी मुलाकात पीड़ित छात्रा से हुई थी। उस दौरान छात्रा की उम्र 16 साल थी। आरोपी सीएमओ और पीड़ित छात्रा के बीच दूर का रिश्ता भी बताया जा रहा है।

शादी का झांसा देकर किया रेप


मार्च में पीड़ित की शिकायत पर इंदौर के एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी अफसर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़िता ने बताया कि वह इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसकी प्रभात बरकड़े से कई बार मुलाकात हुई। प्रभात उसे इंदौर और जबलपुर समेत कई जगहों पर ले गया और शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। जब वह प्रभात पर शादी करने के लिए कहने लगी तो वह मुकर गया।

क्रिकेट खेलते समय पकड़ा


केस दर्ज होने के बाद इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस की चार सदस्यीय टीम रविवार को शहडोल जिले के धनपुरी पहुंची। जहां से आरोपी नपा सीएमओ प्रभात बरकड़े गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वह क्रिकेट खेल रहा था।

यह खबरें भी पढ़ें

मंत्री पुत्र के खिलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला

क्यों फंस गए पूर्व मुख्यमंत्री...

Tags:
  • नपा सीएमओ प्रभात बरकड़े गिरफ्तार
  • प्रभात बरकड़े
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर