राम मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद, एक ही लाइन में खड़े होकर मिलेंगे रामलला के दर्शन
Aman Vaishnav | Aug 06, 2026, 08:00 IST
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद
अयोध्या राम मंदिर में अब वीआईपी (VIP) दर्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। राम दरबार के दर्शन के लिए भी अब किसी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी। श्रद्धालु अब सीधी और सामान्य कतार में लगकर आसानी से दर्शन कर सकेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदल दी गई है।
- अब वीआईपी दर्शन की सुविधा खत्म कर दी गई है।
- राम दरबार के दर्शन के लिए भी अब किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
- श्रद्धालु सामान्य कतार से सीधे दर्शन कर सकेंगे।
- यह बदलाव चंपत राय की डिजिटल आईडी से जुड़े विवाद के बाद हुआ है।
520db191-df9
नई दर्शन व्यवस्था
पहले यह पास वीआईपी श्रेणी के लोगों को मिलता था। कई बार आम श्रद्धालुओं को इसकी वजह से इंतजार करना पड़ता था। अब यह असमानता खत्म हो जाएगी।
b8c5075d-4c1
आईडी विवाद और जांच
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि डिजिटल आईडी का दुरुपयोग हुआ था। साथ ही कई अनियमित वीआईपी पास भी जारी किए गए थे।
इसके बाद ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया। 10 जुलाई 2026 को चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की आईडी निष्क्रिय कर दी गई। तीनों की डिजिटल आईडी से अब कोई पास नहीं बन सकेगा।
105b643e-083
तत्काल पास कैसे बनेगा
अगर किसी को नियमित पास नहीं मिलता, तो वे तत्काल पास ले सकते हैं। रोज सिर्फ 14 तत्काल पास ही जारी होंगे। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
तत्काल पास के लिए बिरला धर्मशाला के सामने एक सुविधा केंद्र बनाया गया है। यहां एक अलग काउंटर से पास दिए जाएंगे। यह व्यवस्था किसी एक अधिकारी की आईडी पर निर्भर नहीं होगी।
ae6163e0-2b4
बदलाव का असर
ये खबरें भी पढ़िए।
चढ़ावा चोरी के बीच राम मंदिर ट्रस्ट संतों की शरण में, बनाई नई समिति
एमपी का ये मंदिर क्यों कहलाता है पूर्व का सोमनाथ, जानें इस ऊंचे शिवलिंग का रहस्य
पीतांबरा पीठ की ऑनलाइन पूजा और मिर्ची अनुष्ठान पर आपत्ति : आचार्य बोले- शास्त्रों में नहीं है मान्यता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari