अयोध्या के जगदगुरु परमहंस आचार्य का ऐलान, सनातन पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले उदयनिधि का सिर काटने वाले को देंगे 10 करोड़

Chandresh Sharma | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म पर जो टिप्पणी की, उसका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।अयोध्या के एक संत ने उदयनिधि का सिर काटने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान भी कर दिया है।

AYODHYA. तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म पर जो टिप्पणी की, उसका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेताओं समेत साधु-संतों द्वारा उदयनिधि पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है। वहीं अब अयोध्या के एक संत ने तो कई कदम आगे बढ़ते हुए उदयनिधि का सिर काटने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान भी कर दिया है। अयोध्या के तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदगुरु परमहंस आचार्य ने यह ऐलान किया है।

वो दुनिया के किसी भी कोने में हों, मार डालूंगा

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने ऐसा करके कई विवादों को भी जन्म दे दिया है। सोमवार को परमहंस आचार्य ने प्रेस से बातचीत में कहा कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपए नकद ईनाम दूंगा, अगर किसी ने यह साहस नहीं दिखाया तो मैं खुद स्टालिन को दुनिया के किसी भी कोने में जाकर ढूंढूंगा और उसकी हत्या कर दूंगा।

मलेरिया-डेंगू से की थी सनातन की तुलना

बता दें कि तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। यह डेंगू-मलेरिया और कोरोना की तरह है और इसका उन्मूलन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।

पहले भी कर चुके हैं ईनामी घोषणाएं

दूसरी तरफ परमहंस आचार्य इससे पहले भी अनेक शख्सियतों का सिर काटने और हत्या करने पर ईनाम का ऐलान कर चुके हैं। आचार्य ने रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और फिल्म पठान में भगवा ड्रेस में अश्लीलता परोसने पर अभिनेता शाहरुख खान की हत्या पर बड़ी राशि का ईनाम देने का ऐलान किया था। परमहंस आचार्य ने यह भी कहा कि सनातन धर्म की न तो शुरुआत है और न ही अंत, यह कभी नष्ट नहीं हुआ है और न कभी नष्ट हो सकता है।

Tags:
  • Bounty on Udhayanidhi's head
  • Rs 10 crore reward for beheading
  • Jagadguru Paramhans Acharya's announcement
  • case of controversial remarks on Sanatan
  • उदयनिधि के सिर पर ईनाम
  • सिर काटने पर 10 करोड़ का ईनाम
  • जगदगुरु परमहंस आचार्य का ऐलान
  • सनातन पर विवादित टिप्पणी का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा