70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को इस तरह मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, ऐसे करें अप्लाई
Ravi Singh | Sept 25, 2024, 21:32 IST
Ayushman Bharat Card
आयुष्मान भारत योजना में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। जल्द ही उनके कार्ड भी बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पोर्टल तैयार कर लिया गया है।
Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान भारत योजना में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। जल्द ही उनके कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पोर्टल तैयार कर लिया गया है और टेस्टिंग शुरू की जा रही है। इसके बाद जल्द ही आधार के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना को छह साल पूरे हो गए हैं। इसके तहत अब तक 35.36 करोड़ लोगों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 49 महिलाओं को कार्ड जारी किए गए हैं।
मोदी सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की है। 27 सितंबर 2021 को लॉन्च ABDM देशभर में डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करके लोगों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश में अब तक 50 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) बनाए गए हैं।
1. आवेदन करने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/ पर जाएं।
2. यदि आप पात्र माने जाते हैं, तो आपके लिए PMJAY कियोस्क पर अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करके अपनी पहचान बताना होगा।
3. वेरिफिकेशन के बाद पारिवार की पहचान के लिए डॉक्यूमेंट देने होंगा।
4. वेरिफिकेशन होने के बाद, आपको AB-PMJAY ई-कार्ड जारी किया जाएगा।
कार्ड जारी करने से पहले PMJAY कियोस्क पर आपके आधार कार्ड या राशन कार्ड का सत्यापन किया जाएगा। परिवार पहचान प्रमाण में सदस्यों की सरकार द्वारा प्रमाणित सूची, एक पीएम पत्र और एक आरएसबीवाई कार्ड शामिल है।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
ऐसे करें अप्लाई
2. यदि आप पात्र माने जाते हैं, तो आपके लिए PMJAY कियोस्क पर अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करके अपनी पहचान बताना होगा।
3. वेरिफिकेशन के बाद पारिवार की पहचान के लिए डॉक्यूमेंट देने होंगा।
4. वेरिफिकेशन होने के बाद, आपको AB-PMJAY ई-कार्ड जारी किया जाएगा।
AB-PMJAY आईडी कैसे प्राप्त करें?
AB-PMJAY के लाभ
- मेडिकल जांच, इलाज और कंसल्टेशन
- प्री हॉस्पिटलाइजेशन
- मेडिसीन और मेडिकल उपभोग्य वस्तुएं
- गैर-गहन और गहन देखभाल सेवाएं
- डायग्नोस्टिकऔर लैबोरेटरीजांच
- मेडिकल इंप्लांटेशन सर्विस (जहां आवश्यक हो)
- एकोमोडेशन बेनिफिट्स
- फूड सर्विस
- प्री हॉस्पिटलाइजेशन 15 दिनों तक फोलोअप केयर
यदि आप भी किसी 70 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 5 लाख रुपए के बीमा कवर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए पीएमजेएवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ऐसे करें अप्लाई
- इसके बाद आपको AM I eligible के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदक के मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी दर्ज करके सत्यापन करें।
- अब आपको अपने राज्य के साथ ही योजना का चयन करना होगा।
- अब आपके परिवार की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
यदि आप योग्य हैं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके रजिस्ट्रेशन करें -
- पीएमजेएवाय की आधिकारिक वेबसाईट https://abdm.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद Register Yourself on SETU के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही आप एनएचए के सेतु पोर्टल पर जाएंगे।
- सेल्फ रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करके सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन सफल हो जाने के बाद केवाईसी करना होगा। फिर अप्रूवल का इंतजार करें।
- जब आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा तो लाभार्थी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- कार्ड डाउनलोड करते समय आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- साथ ही अपने राज्य की जानकारी देनी होगी।
- जिसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करने के बाद कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari