सावधान! आपका ब्लड ग्रुप B है तो बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

Aman Vaishnav | Jun 24, 2026, 11:15 IST
Share
B ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का खतरा
B ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का खतरा

B ब्लड ग्रुप वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा अन्य लोगों से 28% ज्यादा हो सकता है। एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है। यह रिसर्च 6 हजार 870 लोगों से जुड़े बड़े आंकड़ों और हेल्थ रिकॉर्ड्स पर आधारित है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एक नई स्टडी में ब्लड ग्रुप और डायबिटीज के बीच कनेक्शन मिला है।
  • B ब्लड ग्रुप वालों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 28% ज्यादा बताया गया है।
  • यह नतीजा 51 पुरानी स्टडी के आंकड़ों की जांच के बाद आया है।
  • रिसर्च में 6 हजार 870 लोगों के डेटा को शामिल किया गया था।
  • वहीं एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिर्फ ब्लड ग्रुप से घबराने की जरूरत नहीं है।
डायबिटीज की बात होते ही ज्यादातर लोग खानपान और मोटापे की चर्चा करते हैं। लेकिन अब एक नई स्टडी ने एक अलग एंगल सामने रखा है। दावा किया गया है कि आपका ब्लड ग्रुप भी इस बीमारी से जुड़ा हो सकता है। यह बात सुनकर कई लोगों को हैरानी हो सकती है।

रिसर्चर्स ने पहले हुई 51 स्टडी के डेटा को इकट्ठा किया है। इसके बाद उनकी आपस में तुलना की गई। इस जांच में पता चला कि B ब्लड ग्रुप वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बाकी ग्रुप्स से ज्यादा है। यह आंकड़ा लगभग 28% ज्यादा का निकला है।

6916ba2ecacf8-diabetes-symptoms-145623471-16x9-149029
6916ba2ecacf8-diabetes-symptoms-145623471-16x9-149029


क्या कहती है यह स्टडी

जानकारी के अनुसार यह स्टडी 6 हजार 870 लोगों के डेटा पर आधारित है। वैज्ञानिकों ने इसे अब तक का सबसे मजबूत स्वास्थ्य संबंधी नतीजा बताया है। स्टडी में जिन भी कनेक्शनों की जांच हुई उनमें यह सबसे साफ नजर आया।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर B ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को डायबिटीज होगी। यह सिर्फ एक संकेत है। यह बताता है कि खतरा थोड़ा बढ़ सकता है। बाकी सब चीजें पहले जैसी ही अहम बनी रहती हैं।

dd0c3c3b-74f
dd0c3c3b-74f


क्या B ग्रुप वालों को डर जाना चाहिए

एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि सिर्फ ब्लड ग्रुप के आधार पर चिंता करना सही नहीं है। डायबिटीज होने के पीछे कई और बड़े कारण भी होते हैं। ज्यादा वजन और मोटापा अब भी सबसे बड़ी वजहों में शामिल हैं। कम चलना-फिरना और बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल भी खतरा बढ़ाती है।

खराब खानपान का असर भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। वहीं अगर परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज रही हो, तो खतरा और बढ़ जाता है। इन सभी कारणों के सामने ब्लड ग्रुप को सिर्फ एक अतिरिक्त संकेत माना जा रहा है। यह किसी की बीमारी तय नहीं करता।

d38e314b-c1d
d38e314b-c1d


आखिर वजह क्या हो सकती है

अभी तक वैज्ञानिक यह पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं कि B ब्लड ग्रुप वालों में यह खतरा ज्यादा क्यों दिखता है। कुछ हालिया स्टडीज में एक संभावित कारण सामने आया है। माना जा रहा है कि आंतों में मौजूद बैक्टीरिया यानी गट माइक्रोबायोम इसमें भूमिका निभा सकता है।

वहीं यह अभी शुरुआती संकेत ही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पूरे कनेक्शन को ठीक से समझने के लिए और रिसर्च की जरूरत है। फिलहाल इसे पूरी तरह साबित नहीं माना जा सकता है।

मध्य प्रदेश में हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी

वहीं मध्य प्रदेश की बात करें ते प्रदेश में हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। अब इसने एक महामारी का रूप ले लिया है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) की एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की करीब 25% आबादी यानी हर चौथा इंसान इस साइलेंट किलर की गिरफ्त में आ चुका है।

इस मामले में एक और सबसे ज्यादा डरने वाली बात है। हाई बीपी से पीड़ित लोगों में से 40% लोगों को तो यह पता ही नहीं है कि उन्हें कोई ऐसी बीमारी भी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण शुरुआत में बिल्कुल पता नहीं चलते हैं।

इसकी वजह से लोग बेफिक्र रहते हैं। देर से पता चलने के कारण यह एक अकेली बीमारी शरीर में छोटी-बड़ी लगभग 15 और गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है।

f473f431-e05
f473f431-e05


बच्चों- युवाओं को बूढ़ा बना रही बीमारी

विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बड़ी उम्र या बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। यह लाइफस्टाइल की खराबी की वजह से हमारे घर के युवाओं और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। बीपी की वजह से कम उम्र में ही बच्चों और युवाओं के शरीर के अंग समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के एक बड़े स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत जब प्रदेश के दो करोड़ लोगों की जांच की गई, तो उसमें से अब तक मध्य प्रदेश में 37 लाख 52 हजार मरीजों की पहचान हो चुकी है।

290-525901
290-525901


उम्र के हिसाब से समझिए खतरा

जबलपुर बना बीपी कैपिटल

NHM के NCD प्रोग्राम की साल 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला पूरे प्रदेश में बीपी कैपिटल बनकर उभरा है। यहां सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी भोपाल इस लिस्ट में 12वें नंबर पर आता है, जहां मरीजों की संख्या 88 हजार 235 है।

मध्य प्रदेश के टॉप 10 जिले और मरीजों की संख्या

  • जबलपुर: दो लाख 23 हजार 352 मरीज
  • छिंदवाड़ा: दो लाख आठ हजार 295 मरीज
  • इंदौर: एक लाख 93 हजार 354 मरीज
  • ग्वालियर: एक लाख 33 हजार 915 मरीज
  • रीवा: एक लाख 19 हजारह 631 मरीज
  • बालाघाट: एक लाख 19 हजार 275 मरीज
  • धार: एक लाख आठ हजार179 मरीज
  • बैतुल: एक लाख चार हजार 27 मरीज
  • सतना: एक लाख तीन हजार 960 मरीज
  • होशंगाबाद: 94 हजार 314 मरीज
d44e7d52-7c9
d44e7d52-7c9


देर रात तक मोबाइल चलाना मुख्य कारण

आजकल की बिगड़ी हुई आदतें और गैजेट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल सीधे हमारे ब्लड प्रेशर पर असर डाल रहा है। डॉक्टरों ने इसके पीछे कुछ मुख्य कारण बताए हैं।

स्ट्रेस हार्मोन का खेल

जो लोग देर रात तक मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, उनके शरीर में कोर्टिसोल नाम के स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यही बढ़ा हुआ कोर्टिसोल आगे चलकर ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में लोगों का गाढ़ा हो रहा खून! ब्रेन स्ट्रोक और किडनी डैमेज के बढ़ रहे मरीज

एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर

डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं

सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 नए डॉक्टर्स

Tags:
  • ब्लड ग्रुप
  • मोबाइल फोन
  • नेशनल हेल्थ मिशन
  • डायबिटीज
  • नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5
  • हाई ब्लड प्रेशर
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ

By Neel Tiwari

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार