राजनीति में 'चिड़िया' उड़ाने को तैयार शटलर मास्टर, साइना नेहवाल बोलीं- मौका मिला तो दिखा देंगे दम

Vikram Jain | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
राजनीति में 'चिड़िया' उड़ाने को तैयार शटलर मास्टर, साइना नेहवाल बोलीं- मौका मिला तो दिखा देंगे दम
राजनीति में 'चिड़िया' उड़ाने को तैयार शटलर मास्टर, साइना नेहवाल बोलीं- मौका मिला तो दिखा देंगे दम

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पॉलिटिक्स में दिलचस्पी जताई, बोलीं- पॉलिटिक्स में मेरा इंटरेस्ट है।

KOTA. पॉलिटिक्स में मेरा इंटरेस्ट है तो उसे समझने और सीखने के बाद जरूर शुरुआत करूंगी। यह कहना है बैडमिंटन स्टार पद्मश्री साइना नेहवाल का। शनिवार को कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान साइना ने कहा कि वह खिलाड़ियों की सेवा के लिए पॉलिटिक्स में शुरुआत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत बड़ी और अलग फील्ड है। उसमें जाने से पहले उसके बारे में बहुत कुछ सीखना पडे़गा, समझना पडे़गा। फिलहाल मेरे लिए मेरा खेल पहले है।

'अच्छा लगता है जब देश आगे बढ़ता है'

राजनीति में जाने के सवाल पर साइना नेहवाल ने कहा कि जितना समय खेल को, मेरी प्रैक्टिस को देती हूं, उतना ही समय राजनीति को देना पडे़गा। उन्होंने वर्तमान पॉलिटिक्स को लेकर कहा कि अच्छा लगता है जब देश आगे बढ़ता है। कंट्री डवलप हो रही है। बता दें कि साइना नेहवाल ने जनवरी 2020 में बीजेपी जॉइन की थी। उन्हें बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

कॉम्पिटिशन का जमाना, स्ट्रेस पार्ट ऑफ लाइफ

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से कोटा में स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें स्ट्रेस से मुक्त रहने का तरीका सिखाया। साइना को अपने बीच पाकर स्टूडेंट्स भी काफी खुश थे। नेहवाल ने कहा कि आज के समय में कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा है। ऐसे में स्ट्रेस होना आम बात है। स्ट्रेस पार्ट ऑफ लाइफ है। खुद को इससे बाहर निकालना ही पड़ेगा। स्ट्रेस नेचुरल है, यह होगा लेकिन आपको इसे कम करके वापस खड़ा होना है। साइना का कहना है कि बच्चों को स्पोर्टस पर भी ध्यान देना चाहिए। आजकल बच्चे टीवी या मोबाइल में लगे रहते हैं, जबकि अगर फील्ड में जाकर स्पोर्ट्स में भाग लें तो वह फिजिकली और मेंटली मजबूत रहेंगे और करियर में बहुत कुछ अच्छा कर सकेंगे।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Badminton player Saina Nehwal
  • Saina expressed interest in politics
  • Saina Nehwal's statement on politics
  • Kota News
  • बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल
  • साइना ने पॉलिटिक्स में जताई दिलचस्पी
  • पॉलिटिक्स पर साइना नेहवाल का बयान
  • कोटा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा