बांग्लादेश में नवरात्रि मनाने की इजाजत नहीं, मूर्तियां तोड़ी, मंदिरों पर भी हो रहे हमले
Sandeep Kumar | Oct 03, 2024, 20:47 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T201933.086
बांग्लादेश में नवरात्रि मनाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई मनाता भी तो उसे जाजिया कर देना होगा। इससे पहले उपद्रवियों ने इस्कॉन मंदिर को जलाया, काली मंदिर को भी तोड़ा। इतना ही नहीं कई शहरों में हिंदू मंदिरों पर हमले कर उन्हें तोड़ा गया था...
बांग्लादेश में तख्तापलट बाद से हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं बांग्लादेश में एक तुगलकी फरमान भी जारी किया गया है। यहां पर पहले तो नवरात्रि मनाने पर पाबंदी लगाई गई है। अगर कोई मनाता भी तो उसे जाजिया कर देना होगा। इतना ही नहीं बांग्लादेश ( Bangladesh ) में मंदिरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदुओं को दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
बांग्लादेश में मंदिरों पर लगातार हमला किया गया है। इतना ही नहीं मां दुर्गा की मूर्तिओं को क्षतिग्रस्त किया गया है। ताजा मामला कोमिला जिले का है। यहां पर एक नवनिर्मित दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मंदिर के दानपात्र को लूट लिया गया। नरैल जिले में, जिहादियों ने दो दिन पहले मीरापारा में एक दुर्गा मंदिर पर हमला किया।
![KIEuzIuAWsQkIHEt3P8N]()
बांग्लादेश की राजधानी ढाका ( Dhaka ) के एक मैदान में हर साल दुर्गा पूजा मनाया जाता था, लेकिन इस बार बगल की मस्जिद (masjid ) में नमाज पढ़ने वाले लोगों ने आपत्ति जताई। इसके अलावा, मदरसे में पढ़ने वाले छात्र भी दुर्गा पूजा ( Durga Puja ) का विरोध कर रहे हैं। मदरसे के छात्र दुर्गा पूजा के विरोध में मानव शृंखला बनाई।
बांग्लादेश की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूजा समितियों को दुर्गा पूजा से पहले लिखित में 5 लाख रुपए प्रति पूजा पंडाल जजिया कर के रूप में देने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि जजिया कर के कारण बड़ी संख्या में हिंदू समितियों ने पहले से पूजा आयोजन करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। बताया जा रहा है कि इन घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ( Mohammad Yunus ) ने अजीबो-गरीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं पर हमलों के मुद्दे को बड़ा बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले सांप्रदायिक से ज्यादा राजनीतिक हैं।
जजिया ( jizya ) एक प्रकार का संपत्ति कर (property tax ) है। इसे मुस्लिम राज्य में रहने वाली गैर मुस्लिम जनता से वसूल किया जाता है। इस्लामी राज्य में केवल मुसलमानों को ही रहने की अनुमति थी और यदि कोई गैर-मुसलमान ( non Muslim ) उस राज्य में रहना चाहे तो उसे जजिया देना होगा। इसे देने के बाद गैर मुस्लिम लोग इस्लामिक राज्य ( islamic state ) में अपने धर्म का पालन कर सकते थे।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उपद्रवियों ने ढाका में इस्कॉन मंदिर ( iskcon temple ) को जला दिया था। दंगाइयों ने ढाका में ही काली मंदिर को तोड़ दिया था। इतना ही नहीं अगस्त में कई शहरों में हिंदू मंदिरों (hindu temples ) पर हमले हुए थे। दो हिंदू पार्षदों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हिंदुओं की प्रॉपर्टी को लगातार निशाना बनाया गया था।
दुर्गा प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
KIEuzIuAWsQkIHEt3P8N
मदरसा के छात्र उतरे विरोध पर
जजिया कर के कारण हिंदू समिति पीछे हटे
क्या है जजिया कर
इस्कॉन मंदिर में हमला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari