20 लाख लेते पकड़े गए बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल, सवाल वापस लेने के लिए मांगे थे 10 करोड़

Rohit Sahu | Published:
Share
bap mla bribe
bap mla bribe

एसीबी ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को रंगे हाथों पकड़ा, 20 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए ट्रैप किया गया। ये पहली बार है जब विधायक को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बागीदौरा (बांसवाड़ा) से बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को जयपुर स्थित सरकारी आवास से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह राजस्थान में पहली बार है जब किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

पटेल पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में खनन विभाग से जुड़े सवाल वापस लेने के लिए 10 करोड़ की मांग की थी। बाद में सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ और रविवार को पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये लिए जा रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा

शिकायत 4 अप्रैल को मिली थी। सत्यापन के बाद विधायक और उनके सहयोगियों के कॉल सर्विलांस पर लिए गए। बातचीत में पैसे की मांग की पुष्टि हुई। 3 मई को पटेल ने शिकायतकर्ता से मिलने की बात कही और 4 मई को डील फाइनल हुई।

ACB का ऑपरेशन

रविवार सुबह एसीबी की टीमें विधायक के क्वार्टर के बाहर तैनात थीं। 11:30 बजे शिकायतकर्ता पैसे लेकर पहुंचा। रुपए कार में दिए गए, वहीं पटेल ने उन्हें गिना और किसी अन्य को सौंप दिया। उसी वक्त उन्हें हिरासत में लेकर हाथ धुलवाए गए, जिसमें रंग निकल आया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए ACB मुख्यालय लाया गया।

यह भी पढ़ें...इंदौर EOW की कार्रवाई, महू बड़गोंदा कृषि मंडी निरीक्षक, बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते धराए

ACB DGP का बयान

डीजी रविप्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि पटेल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं—वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग और रंग लगे हाथ। कार्रवाई से पहले विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें..इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल

पिछले साल जीते थे उपचुनाव

जयकृष्ण पटेल 2024 के उपचुनाव में बीएपी के टिकट पर जीते थे। इससे पहले 2023 में वे कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गए थे। उनके जीतने से पहले यह सीट बीजेपी में शामिल हुए महेंद्रजीत मालवीय के इस्तीफे से खाली हुई थी।

क्या रही पूरे केस की टाइमलाइन

  • सवाल वापस लेने की एवज में 10 करोड़ रुपए मांगे। 2.50 करोड़ में तय हुआ सौदा।
  • 4 अप्रैल: शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत की।
  • 5 अप्रैल: डीजी एसीबी रवि प्रकाश ने शिकायत का सत्यापन कराया। विधायक का मोबाइल सर्विलांस पर लिया।
  • 15 अप्रैल: शिकायतकर्ता एक लाख रुपए देने के लिए बागीदौरा पहुंचा। शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लिए।
  • 3 मई : शिकायतकर्ता के पास विधायक का कॉल आया और 4 मई को पैसा लेकर जयपुर बुलाया।
  • 4 मई : शिकायतकर्ता ने पैसा विधायक को ही देने को कहा। विधायक फ्लैट से पार्किंग में आए और कार में बैठकर पैसा गिना।
  • 4 मई: शाम को ही एसीबी ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया।
  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


jaykrishna patel detained, rajasthan corruption news, acb rajasthan 2025, bap leader bribery भारत आदिवासी पार्टी | ACB action in Jaipur | ACB action in Rajasthan

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • भारत आदिवासी पार्टी
  • ACB action in Rajasthan
  • रिश्वत
  • ACB action in Jaipur
  • विधायक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर