नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एक साथ खेलेंगे नीरज चोपड़ा और विराट कोहली
Ravi Singh | Aug 15, 2024, 21:37 IST
cricketer athlete practice
जय शाह ने ऐलान किया है कि जल्द ही नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बनकर तैयार होने वाली है, जिसमें क्रिकेटर के साथ-साथ जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत बाकी एथलीट्स भी प्रैक्टिस कर सकते हैं, साथ ही खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
Jay Shah New NCA : पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो गया है। पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से 117 एथलीट्स ने भाग लिया था। ओलंपिक में देश को 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के सचिव जय शाह ने एक बड़ा ऐलान सभी खेल के खिलाड़ियों के लिए किया है।
जय शाह ने ऐलान किया है कि जल्द ही नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बनकर तैयार होने वाली है, जिसमें क्रिकेटर के साथ-साथ जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत बाकी एथलीट्स भी प्रैक्टिस कर सकते हैं, साथ ही खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें...
Olympic पदकवीरों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, मुलाकात की तस्वीरे आई सामने
जय शाह ने कहा कि भारतीय एथलीट के सपोर्ट के लिए BCCI हमेशा आगे होती है। साथ ही हम इसे नीरज चोपड़ा जैसे ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए भी देने जा रहे हैं। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरु में है। नई वाली एनसीए भी इसी शहर में लगभग बनकर तैयार होने वाली है, और अगले महीने उद्घाटन भी होने वाला है।
एनसीए में 3 मैदान और 100 पिचें होने वाली है, जिसमें 45 इनडोर टर्फ भी होंगे। इसकी खासियत है कि इसमें सभी प्रकार की पिचें शामिल हैं, जैसे ब्रिस्बेन के गाबा, डरबन के किंग्समीड या जो दुनिया के किसी भी अन्य स्टेडियम में होती हैं। विदेश दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम उन पिचों पर प्रैक्टिस भी कर सकती हैं। साथ हीओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और आधुनिक ट्रेनिंग, रिकवरी व खेल विज्ञान की सुविधाएं यहां मिलेगी।
2020 में सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने बेंगलुरु में ही इसका अप्रूवल दिया और फिर फरवरी 2022 में दोनों ने मिलकर एमसीए की आधारशिला रखी। बीसीसीआई के अनुसार करीब 500 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जय शाह का ऐलान
ये खबर भी पढ़ें...
Olympic पदकवीरों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, मुलाकात की तस्वीरे आई सामने
अगले महीने NCA का उद्घाटन
क्या खासियत है NCA में
लागत कितनी है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman