लोकसभा चुनाव से पहले सात विधानसभा सीटों के आज आने वाले परिणाम तय करेंगे देश की सियासी दिशा, आमने- सामने NDA और I.N.D.I.A.
Pratibha Rana | Sept 08, 2023, 24:00 IST
लोकसभा चुनाव से पहले सात विधानसभा सीटों के आज आने वाले परिणाम तय करेंगे देश की सियासी दिशा, आमने- सामने NDA और I.N.D.I.A.
इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर देश की सियासत में बहस जारी है, तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
New Delhi. इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर देश की सियासत में बहस जारी है, तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की 1-1 सीट पर पांच सितंबर को मतदान हुए थे,जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर हुआ था सबसे ज्यादा मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर सबसे ज्यादा 89.20% वोट पड़े थे, वहीं सबसे कम 50.77% मतदान यूपी की घोसी सीट पर हुआ था। इसके अलावा त्रिपुरा की धनपुर सीट पर 83.96%, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 78.19%, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 72.86%, झारखंड की डुमरी में 64.85% और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44% मतदान हुआ था। घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हुए हैं। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हुए हैं।
पांच सीटों पर I.N.D.I.A. ने मिलकर लड़ा चुनाव, दो सीटों पर आमने-सामने
विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A. ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत उपचुनाव में लगाई है, ताकि अपनी ताकत दिखा सकें। पांच सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर विपक्ष ने मिलकर चुनाव लड़ा है, वहीं धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में I.N.D.I.A. गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
सात सीटों पर किसके बीच है टक्कर
1- घोसी सीट: उप्र की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। दारा सिंह सपा छोड़कर भाजपा में चले गए थे। अब उन्होंने भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ा है। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने समर्थन दिया है।
2- डुमरी सीट: इस सीट पर I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बेबी देवी को मैदान में हैं तो उनके सामने एनडीए गठबंधन की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाया है।
3- धुपगुड़ी सीट: बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और तृणमूल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस ने सीपीआई (एम) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया है।
4- पुथुपल्ली सीट: यह सीट कांग्रेस नेता ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है। सीपीआई (एम) की ओर से जैक सी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता लिजिन लाल को उतारा है।
5- बागेश्वर सीट : इस सीट के विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा है। कुमार 2022 तक इसी सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार थे और आप के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
6-7 - त्रिपुरा की दो सीटें : बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर भाजपा और सीपीआई (एम) के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीमा बांग्लादेश से लगती है। उपचुनाव के चलते यहां इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया था।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari