बेंगलुरु विक्ट्री परेड में भगदड़ : कर्नाटक सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 10 जून को

thesootr Desk | Published:
Share
Bengaluru stampede
Photograph: (The Sootr)

बेंगलुरु भगदड़ मामले की गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक्टिंग चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सी एम जोशी बेंच ने राज्य सरकार को हादसे पर रिपोर्ट पेश करने का नोटिस दिया है। अब अगली सुनवाई 10 जून को होगी।

बेंगलुरु भगदड़ मामले की गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक्टिंग चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सीएम जोशी बेंच ने कर्नाटक सरकार को हादसे पर रिपोर्ट पेश करने का नोटिस दिया है। अब अगली सुनवाई 10 जून को होगी।
कर्नाटक सरकार ने कोर्ट को बताया कि भगदड़ के बाद घायलों को तुरंत इलाज मुहैया करवाया गया। विक्ट्री परेड के दौरान 1380 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। डिप्टी सीएम ने एक दिन पहले 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात होने की जानकारी दी थी। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से कहा कि जो खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेलते उन्हें सम्मानित करने की क्या मजबूरी थी।

स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 लोगों की मौत

दरअसल, 4 मई को रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL खिताब जीतने पर बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। पहले राज्य सरकार ने विधानसभा परिसर में सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम में हुआ। इससे पहले ही स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं। सभी मरने वाले 35 साल से कम उम्र के हैं।

यह खबरें भी पढें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज

टीकमगढ़ थाना प्रभारी को मंहगी पड़ी रिश्वत की मांग,प्रकरण दर्ज

RCB ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने बताया, "RCB Cares" नाम से एक स्पेशल फंड बनाया जाएगा। इससे हादसे में घायलों की मदद की जाएगी।

यह खबरें भी पढें...

सोने की लूट का सुनियोजित खेल: 70 KM CCTV ट्रैकिंग में फंसे शातिर आरोपी

छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में वांटेड था नक्सली कमांडर सुधाकर, एक करोड़ था इनाम

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- आपके पास कोई SOP है

हाईकोर्ट की बेंच ने पूछा, 'मान लीजिए अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है, तो आपके पास कोई SOP है? क्या कोई गाड़ी है, जो ऐसी घटना होने पर तुरंत मिल सके। घायलों को किस अस्पताल में ले जाया जाएगा? यह सब एसओपी में शामिल किया जाना चाहिए।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • IPL
  • हाईकोर्ट
  • rcb
  • कर्नाटक सरकार
  • विक्ट्री परेड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर