सोने की लूट का सुनियोजित खेल: 70 KM CCTV ट्रैकिंग में फंसे शातिर आरोपी

Harrison Masih | Jun 05, 2025, 17:58 IST
Share
Well planned gold robbery Cunning accused caught in 70 KM CCTV tracking the sootr
Well planned gold robbery Cunning accused caught in 70 KM CCTV tracking the sootr

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित रौनक ज्वेलर्स से सोने की तीन चैन लूटने वाले चार अंतर्राज्यीय अपराधियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित रौनक ज्वेलर्स से सोने की तीन चैन लूटने वाले चार अंतर्राज्यीय अपराधियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नागपुर और गोंदिया से धरदबोचा।

ये खबर भी पढ़ें... '7 बजे फांसी लगाऊंगा'...पोस्ट देखते ही पुलिस दौड़ी युवक के घर

घटना ऐसे घटी

29 मई 2025 को दोपहर करीब 4:10 बजे रौनक ज्वेलर्स में तीन लोग दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर पहुंचे। एक व्यक्ति दुकान में घुसा और सोने की चैन दिखाने की मांग की। दुकानदार ने जब उसे तीन चैनें दिखाईं तो उसने झटपट उन्हें उठाया और भाग निकला। दुकान मालिक ने पीछा किया, लेकिन आरोपी अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। मौके पर एक एक्टिवा (CG07BJ5567) छोड़ गए, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया।

सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके के सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 70 किलोमीटर तक ट्रैक कर पुलिस ने भागने का पूरा रूट पता किया। साइबर सेल ने लाखों मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद पुलिस टीम नागपुर और गोंदिया रवाना हुई।

ये खबर भी पढ़ें... 2000 करोड़ की जांच में तेजी, आरोपी पप्पू बंसल अस्पताल जाते वक्त गिरफ्तार

गिरफ्तारी और कबूलनामे

गिरफ्तार आरोपी हैं:

जय पाटिल उर्फ बॉबी (26 वर्ष)

राहुल सुखचंद लिल्लारे (23 वर्ष)

राहुल डोंगरे उर्फ विक्की (36 वर्ष)

राजेश गोपीचंद पाटिल (55 वर्ष, बॉबी का पिता)

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे ट्रेन से आए थे और भिलाई पावर हाउस से एक एक्टिवा और रायपुर से एक अन्य एक्टिवा चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद भिलाई से चोरी किया गया स्कूटर मौके पर छोड़ दिया गया, जबकि रायपुर से चोरी किया गया वाहन लेकर गोंदिया भाग गए।

ये खबर भी पढ़ें... 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ था झगड़ा

चैन बेचकर बनाए पैसे

राहुल डोंगरे ने अपनी चैन 64,900 रुपये में ईरा गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड में बेची।

जय पाटिल ने अपने पिता के साथ मिलकर चैन 1,23,000 रुपये में उसी कंपनी में बेची, जिसके बाद उसके पिता राजेश पाटिल को भी गिरफ्तार किया गया।

पहले से दर्ज हैं मामले

भिलाई से चोरी की गई एक्टिवा पर थाना छावनी में चोरी का केस पहले से दर्ज है। सभी आरोपी किसी और वारदात की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली

पुलिस की सटीक कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और टीम वर्क की बदौलत इस अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार किया जा सका। चारों आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं और आगे की पूछताछ जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

robbery | accused arrested | Raipur | maharshtra | chattisgarh | ज्वेलरी दुकान से 8 किलोे सोने की लूट | आरोपी गिरफ्तार | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • महाराष्ट्र
  • Raipur
  • रायपुर
  • accused arrested
  • आरोपी गिरफ्तार
  • robbery
  • chattisgarh
  • maharshtra
  • ज्वेलरी दुकान से 8 किलोे सोने की लूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि