'7 बजे फांसी लगाऊंगा'...पोस्ट देखते ही पुलिस दौड़ी युवक के घर
Harrison Masih | Jun 05, 2025, 16:52 IST
youth attempted suicide police action instagram post ambikapur chattisgarh the sootr
अंबिकापुर में इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट से हड़कंप मच गया, एक सुसाइड अलर्ट और पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई ने एक युवा की जान बचा ली।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट से हड़कंप मच गया, एक सुसाइड अलर्ट और पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई ने एक युवा की जान बचा ली। युवक ने आत्महत्या की चेतावनी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे मेटा ने समय रहते ट्रैक कर राज्य साइबर सेल को सूचित कर दिया। इसके बाद जो हुआ वह एक उदाहरण बन गया कैसे तकनीक, सतर्कता और समन्वय से एक जीवन बचाया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के सामने झुकी सरकार
सोमवार शाम करीब 4:10 बजे राज्य साइबर सेल जोन इंदौर को मेटा (इंस्टाग्राम) से एक इमरजेंसी अलर्ट प्राप्त हुआ। युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह शाम 7 बजे लाइव आकर आत्महत्या करेगा और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का भी जिक्र किया था। अलर्ट मिलते ही इंदौर साइबर सेल की टीम ने बिना देर किए सरगुजा पुलिस को सूचित किया।
ये खबर भी पढ़ें... 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ था झगड़ा
इंदौर साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक राम बाजपेई और आरक्षक राकेश बामनिया ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सरगुजा जिले की साइबर सेल को संपर्क किया। जिले में जैसे ही सूचना पहुंची, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर रोहित शाह ने त्वरित आदेश जारी कर युवक की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया। पुलिस ने स्थानीय पार्षद कलीम की मदद ली, जिससे युवक की पहचान और उसका घर जल्द पता चल सका।
पुलिस टीम समय रहते युवक के घर पहुंची, जहां उसके माता-पिता भी मौजूद थे। टीम ने स्थिति को गंभीरता से समझते हुए युवक को फांसी लगाने से पहले ही रोक लिया। संवेदनशीलता के साथ उसकी काउंसलिंग भी की गई और परिवार को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
यह घटना न केवल साइबर क्राइम और सोशल मीडिया निगरानी के महत्त्व को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि समय पर मिली सूचना और समर्पित कार्यशैली से बड़ी घटनाएं टाली जा सकती हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मानसिक तनाव या व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति की सहायता के लिए तुरंत मदद लें और ऐसे मामलों को गंभीरता से लें। सोशल मीडिया पर की गई ऐसी पोस्टों को हल्के में न लें—क्योंकि समय रहते प्रतिक्रिया किसी की जान बचा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक ने शराब के नशे में महिला पटवारी से अभद्रता, वीडियो वायरल
youth attempted suicide | police action | Instagram Post | ambikapur | chattisgarh | अंबिकापुर में आत्महत्या की कोशिश | पुलिस स्टेशन | इंस्टाग्राम पोस्ट
ये खबर भी पढ़ें... संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के सामने झुकी सरकार
इंदौर से अंबिकापुर तक दौड़ी सूचना की रफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ था झगड़ा
तकनीक और टीमवर्क से बची जान
माता-पिता की मौजूदगी में बचाई गई जान
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
सोशल मीडिया सतर्कता की मिसाल
पुलिस की अपील
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक ने शराब के नशे में महिला पटवारी से अभद्रता, वीडियो वायरल
youth attempted suicide | police action | Instagram Post | ambikapur | chattisgarh | अंबिकापुर में आत्महत्या की कोशिश | पुलिस स्टेशन | इंस्टाग्राम पोस्ट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA