भारत टैक्सी ऐप से मिलेगी मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा, किराया भी कम

Aman Vaishnav | Feb 06, 2026, 16:59 IST
Share
bharat taxi cab service launch home minister amit shah
bharat taxi cab service launch home minister amit shah

भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी कैब सर्विस, अब दिल्ली और गुजरात में लॉन्च हो चुकी है। इस ऐप में कैब, बाइक, ऑटो और मेट्रो बुकिंग की सुविधा दी गई है। पढ़ें पूरी जानकारी...

देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस, भारत टैक्सी ऐप अब लॉन्च हो चुकी है। इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में शुरू किया है। यह ऐप अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कई लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

शुरुआत में ही ये देखा गया है कि भारत टैक्सी ऐप में कैब, बाइक, टैक्सी, ऑटो के साथ-साथ मेट्रो बुकिंग की सुविधा भी है, जो इसे दूसरे कैब ऐप्स से अलग बनाता है।

खास बात ये है कि भारत टैक्सी एक सहकार मॉडल पर काम करता है, इसलिए ये ऐप लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया था। इसमें कहा जा रहा है कि किराया बाकी प्लेटफॉर्म्स की तुलना में कम है और ड्राइवर से कोई कमीशन नहीं लिया जाता है।

इसका मतलब ये है कि पूरा किराया सीधे ड्राइवर के खाते में जाता है। ड्राइवर सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं होते, बल्कि इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं। तो अब हम आपको बताते हैं भारत टैक्सी ऐप के सभी फीचर्स।

हिंदी सहित कई भाषाओं में ऐप

भारत टैक्सी ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए हिंदी, इंग्लिश, गुजराती और मराठी जैसी भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। आप ऐप की सेटिंग्स में जाकर आसानी से अपनी पसंदीदा भाषा बदल सकते हैं। भविष्य में और भी भारतीय भाषाएं इस ऐप में जोड़ी जा सकती हैं।

ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

भारत टैक्सी ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले मोबाइल नंबर से लॉगिन करना पड़ता है। नंबर डालने के बाद ओटीपी से वेरिफिकेशन होता है। फिर अपना नाम डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है। इसके बाद आप ऐप की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

643ae8cc-3a8
643ae8cc-3a8


ऐसा होगा भारत टैक्सी एप का इंटरफेस

भारत टैक्सी ऐप का इंटरफेस बहुत ही आसान और यूजर-फ्रेंडली है। ऐप खोलते ही स्क्रीन पर आपको कहां जाना चाहेंगे? लिखा दिखता है। राइड बुक करते वक्त आपको भारत बाइक, भारत ऑटो, कैब इकोनॉमी और कैब प्रायोरिटी जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं।

d95246db-62e
d95246db-62e


ओला और उबर से सस्ती राइड

किराए की बात करें तो भारत टैक्सी के रेट्स ओला और उबर से सस्ते दिख रहे हैं। नोएडा जैसे इलाकों में टैक्सी बुक करते वक्त कम वेटिंग टाइम के साथ गाड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। ऐप में सर्ज प्राइसिंग का सिस्टम भी नहीं है, यानी बारिश, ट्रैफिक या पीक आवर्स में किराया नहीं बढ़ेगा।

Bharat Taxi launches today: India's first cooperative ride-hailing app  takes on Ola, Uber with 'driver-as-owner' pitch
Bharat Taxi launches today: India's first cooperative ride-hailing app takes on Ola, Uber with 'driver-as-owner' pitch


फेवरेट प्लेस का ऑप्शन

अब यूजर्स को ऐप में अपने घर या ऑफिस जैसे फेवरेट एड्रेस सेव करने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब यह है कि बार-बार एड्रेस डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और बस एक क्लिक में राइड बुक की जा सकेगी।

5c6c86ff-4e3
5c6c86ff-4e3


मेट्रो टिकट बुकिंग की मिलेगी सुविधा

भारत टैक्सी ऐप की एक खास बात ये है कि अब आप इसमें मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्विस कैटेगरी में जाकर मेट्रो टिकट का ऑप्शन चुनना होता है। फिर स्टेशन सेलेक्ट करने के बाद यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

457d7cf8-323
457d7cf8-323


अभी दिल्ली एनसीआर में उपल्ब्ध है ये ऐप

यह ऐप अभी दिल्ली एनसीआर में उपलब्ध है। भारत टैक्सी का ट्रायल पहले दिल्ली और गुजरात के राजकोट में किया गया था, जो सफल रहा। अब इसे दिल्ली एनसीआर में लॉन्च कर दिया गया है। आगे इसे मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी लॉन्च करने की योजना है।

सेफ्टी के लिए फीचर

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप में एक एसओएस बटन दिया गया है। इस बटन को दबाते ही एक मैसेज ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट तक भेज दिया जाता है। इससे मदद जल्दी मिल सकती है। साथ ही लाइव ट्रैकिंग और आसान यूजर इंटरफेस के साथ भारत टैक्सी खुद को एक सुरक्षित और सस्ता ऑप्शन बना रही है।

पूरी कमाई ड्राइवर की होगी

निजी कंपनियां जैसे ओला और उबर अपने ड्राइवरों से आमतौर पर 20% से 30% तक कमीशन लेती हैं। भारत टैक्सी ने इसके लिए एक नया तरीका अपनाया है। इसमें जीरो-कमीशन मॉडल है। इसका मतलब ये है कि ड्राइवर जो भी कमाई करेगा वो बिना किसी कटौती के पूरी की पूरी उसकी होगी।

इसके साथ ही ग्राहकों के लिए भी एक अच्छी खबर है। इसमें सर्ज-प्राइसिंग का सिस्टम नहीं होगा। यानी पीक टाइम्स में ज्यादा किराया नहीं लिया जाएगा। इससे यात्रियों को सही कीमत पर टैक्सी मिल सकेगी।

देश से हर राज्य में शुरू करने का टारगेट

भारत टैक्सी का उद्देश्य अगले दो साल में देश के हर राज्य और बड़े शहरों में अपनी सर्विस शुरू करना है। इसके लिए इसे सरकार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के साथ जोड़ा जाएगा। दिल्ली के 7 बड़े जगहों पर ड्राइवरों के लिए सपोर्ट सेंटर भी बनाए गए हैं।

कौन चलाएगा भारत टैक्सी

भारत टैक्सी को अब सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड चलाएगा। यह एक सदस्यता आधारित मॉडल है। यह कंपनी जून में 300 करोड़ रुपए के निवेश के साथ शुरू हुई थी।

यह सेवा एप आधारित होगी और डिजिटल इंडिया का हिस्सा होगी। इसे चलाने के लिए एक संचालन परिषद बनाई जाएगी। इस परिषद के चेयरमैन होंगे अमूल के एमडी जयेन मेहता, और वाइस चेयरमैन एनसीडीसी के उप प्रबंधक निदेशक रोहित गुप्ता होंगे। इसके अलावा 8 और सदस्य भी होंगे, जो विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े हैं। इस बोर्ड की पहली बैठक 16 अक्टूबर को हो चुकी है।

2030 तक भारत टैक्सी सेवा कैसे बढ़ेगी?

भारत टैक्सी की सर्विस मार्च 2026 तक राजकोट, मुंबई और पुणे में शुरू होगी। इसमें 5 हजार ड्राइवर होंगे। फिर अप्रैल से दिसंबर 2026 तक लखनऊ, भोपाल और जयपुर में भी सर्विस शुरू होगी। ड्राइवरों की संख्या 15 हजार तक पहुंच जाएगी।

2027-28 तक भारत टैक्सी पैन इंडिया सर्विस में 20 शहरों में 50 हजार ड्राइवरों के साथ पहुंचेगी। 2028 से 2030 तक यह सेवा गांवों और जिला मुख्यालयों तक पहुंच जाएगी, जहां 1 लाख ड्राइवरों के साथ काम होगा।



efc9442d-216
efc9442d-216


भारत टैक्सी का इतना होगा किराया..

श्रेणीभारत टैक्सीओला (औसत)उबर (औसत)
न्यूनतम किराया 30 रुपए

(4 किमी तक)

40-50 रुपए

(3-4 किमी तक)

40-55 रुपए

(3-4 किमी तक)

4-12 किमी23 रुपए/किमी25 रुपए/किमी26 रुपए/किमी
12 किमी से ऊपर18 रुपए/किमी20 रुपए/किमी22 रुपए/किमी
सर्ज प्राइसिंगनहींहां (पीक ऑवर में)हां (पीक ऑवर में)
ड्राइवर संख्या4 लाख15-20 लाख10-15 लाख
पंजीकृत यात्री10 लाख20-25 करोड़15-20 करोड़

भारच टैक्सी की विशेषताविवरण
लॉन्चिंग की तारीख6 जून 2025
कुल रजिस्टर्ड यूजर्स1 लाख से ज्यादा
कुल ड्राइवर्स की संख्या3 लाख से ज्यादा
महिला सशक्तिकरण150+ महिला ड्राइवर्स (बाइक दीदी)
डेली राइड्स10,000 रोजाना
ड्राइवर्स को किया गया पेमेंट10 करोड़ रुपए
सर्विस एरियादिल्ली-NCR और गुजरात

FAQ

  1. भारत टैक्सी की सर्विस कैसे ले सकते हैं?
    भारत टैक्सी का ऐप ओला और उबर की तरह होगा। ऐप हिंदी, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी में होगा।
  2. भारत टैक्सी में ड्राइवरों को क्या फायदा मिलेगा?
    भारत टैक्सी में ड्राइवर को अपनी पूरी कमाई मिलेगी। ड्राइवर को केवल एक छोटा सा शुल्क देना होगा, जो दैनिक, साप्ताहिक या मासिक हो सकता है।
  3. भारत टैक्सी में महिला ड्राइवर का क्या रोल होगा?
    इसमें महिला ड्राइवरों के लिए खास योजना है। पहले चरण में 100 महिलाएं ड्राइवर के तौर पर जुड़ेंगी। 2030 तक इनकी संख्या 15 हजार तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए 15 नवंबर से फ्री ट्रेनिंग और बीमा की सुविधा भी दी जा
ये खबरें भी पढ़िए...

सरकार का बड़ा कदम : ओला-उबर ड्राइवर को राइड कैंसिल करने पर लगेगा 10% जुर्माना

एग्रीगेटर पॉलिसी: कैब कंपनियों पर सख्ती, अब सरकार तय करेगी टैक्सी का किराया

धार्मिक नगरी उज्जैन में पॉड टैक्सी: 1900 करोड़ रुपए से बदलेगा शहर का ट्रैफिक सिस्टम

रैपिडो ड्राइवर के खाते में आए 331 करोड़ रुपए, मनी लॉन्ड्रिंग का चौंकाने वाला खुलासा, VIP शादी में खर्च

Tags:
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • डिजिटल इंडिया
  • ओला
  • उबर
  • भारत टैक्सी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा