/sootr/media/post_banners/473626b3d2d4472faa003bd3163566ad55212d6a3d6f17326023d33e94d86de9.jpeg)
PATNA. पटना में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही इस चर्चा से राजनीति का बाजार गर्म हो गया कि क्या पवन सिंह आरजेडी में शामिल होंगे। तस्वीर में तेजस्वी और पवन सिंह कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है।
लालू परिवार के साथ पवन सिंह की तस्वीर
एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मंत्री तेज प्रताप यादव और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से मुलाकात कर रहे हैं। लालू परिवार के साथ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की तस्वीर वायरल होने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पवन सिंह यहां कैसे पहुंचे। क्या वजह है।
पवन-खेसारी लेकिन विवाद किसी से छुपा नहीं
भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह का विवाद किसी से छुपा नहीं है। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की। वे एक-दूसरे को भाई जरूर कहते हैं लेकिन बिना नाम लिए विवाद की बातें कहते रहे हैं। दोनों के बीच विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर देखने मिलता है।
खेसारी लाल यादव आरजेडी समर्थक
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव आरजेडी समर्थक हैं। खेसारी लालू परिवार का सपोर्ट करते हैं। जुलाई में खेसारी ने लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि "हमारे पिता तुल्य और हमारे अभिभावक लालू प्रसाद जी हैं" इसके साथ ही खेसारी ने लालू परिवार को अपना परिवार बताया था। खेसारी लाल यादव ने कई बार कह चुके हैं कि वे लालू यादव के बेटे हैं इसलिए इतनी बातें होती हैं। वहीं भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बीजेपी के समर्थक माने जाते हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
कुछ और है तस्वीर की सच्चाई
ये फोटो बुधवार को अमित सिंह ने शेयर की है। अमित सिंह पवन सिंह की मैनेजमेंट टीम में हैं। फोटो राबड़ी यादव के मुंहबोले भाई विधान पार्षद सुनील सिंह के बेटे की हल्दी सेरेमनी का है। हल्दी सेरेमनी में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी शामिल हुए थे। तेजस्वी और पवन सिंह की तस्वीर भले ही हल्दी सेरेमनी की है लेकिन इसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।