बड़ा ऐलान, तीसरा बच्चा पैदा करो, मिलेंगे 51 हजार रुपए

Jitendra Shrivastava | Aug 22, 2024, 18:33 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। आज के दौर में पति-पत्नी को एक संतान के साथ परिवार चलाना मुश्किल होता है। सरकार भी सीमित फैमिली को बढ़ावा दे रही है, वहीं अब घोषणा की गई है कि जिस परिवार में तीसरा बच्चा जन्म लेगा उसे 51 हजार रुपए दिए जाएंगे...

सरकार जहां सीमित परिवार को बढ़ावा दे रही है, वहीं एक समाज ने घोषणा की है कि जिस परिवार में तीसरा बच्चा जन्म लेगा उसे 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। राजस्थान के रमेश माहेश्वरी ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि समाज की आबादी घटकर 8 लाख तक पहुंच गई है, जबकि पहले यही आबादी 15-16 लाख थी। इसलिए हमें इस तरह का फैसला लेना पड़ा कि समाज की आबादी एक बार फिर बढ़ सके या उसी मुकाम तक पहुंच सके।

समाज के कार्यक्रमों में परिवार को सम्मानित करेंगे

समाज के पदाधिकारी ने बताया कि अभी एक परिवार में एक या 2 बच्चों का कॉन्सेप्ट चलन में है। वहीं आज के जमाने में ज्यादातर घरों में जब पति-पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हों तब भी बड़ा परिवार चलाना संभव नहीं हो रहा। इसी के चलते समाज में आबादी का घटना एक बड़ी वजह माना जा रहा है। अब माहेश्वरी समाज ने ये ऐलान किया है कि समाज के जिस दंपती के यहां तीसरा बच्चा जन्म लेगा उसे 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज के कार्यक्रमों में उस परिवार को सम्मानित भी किया जाएगा। राजस्थान के किशनगढ़ में समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया है।

घटती आबादी से चिंतित समाज

अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के सदस्य रमेश माहेश्वरी ने बताया कि समाज घटती आबादी को लेकर चिंतित है। उन्होंने बताया कि समाज का सर्वे कराने पर घट रही आबादी का पता चला तब जाकर यह फैसला लेना पड़ा, क्योंकि समाज की आबादी लगातार घट रही है। आबादी बढ़ाने को लेकर समाज ने फिलहाल यह कदम उठाया है अगर इससे भी बात नहीं बनी तो दूसरे रास्तों पर भी विचार किया जाएगा।

Tags:
  • राजस्थान
  • बड़ा ऐलान
  • तीसरा बच्चा पैदा करो
  • माहेश्वरी समाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा