हिंदू पक्ष को बड़ा झटका! मथुरा शाही ईदगाह का नहीं होगा सर्वे, SC ने लगाया आदेश पर रोक
Pooja Kumari | Jan 16, 2024, 24:00 IST
हिंदू पक्ष को बड़ा झटका! मथुरा शाही ईदगाह का नहीं होगा सर्वे, SC ने लगाया आदेश पर रोक
सुप्रीम ने हिंदू पक्ष को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण की बात कही गई थी।
BHOPAL. सुप्रीम कोर्ट की ओर से हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मथुरा में मौजूद शाही ईदगाह का अब सर्वे नहीं होगा। कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में 17वीं सदी की शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे करने के लिए एक आयुक्त नियुक्त करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट बीते साल 14 दिसंबर को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह में कमिश्नर सर्वे का आदेश जरी किया गया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ मस्जिद समिति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। जहां इस सर्वे के कराने के आदेश पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चलती रहेगी। लेकिन कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट हिंदू पक्ष की दलीलों से सहमत दिखाई नहीं दिया। कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि आपकी अर्जी बहुत अस्पष्ट है। आपको स्पष्ट बताना होगा कि आप क्या चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होनी है।
बता दें कि यूपी के मथुरा में 13.37 एकड़ की जमीन पर विवाद है। यहां करीब 11 एकड़ भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर है। जबकि 2.37 एकड़ जमीन पर शाही ईदगाह मस्जिद है। औरंगजेब ने इस मस्जिद का निर्माण 1669-70 में कराया था। लेकिन इस पर हिंदू पक्ष का दावा है कि औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था।
इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला?
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
क्या है विवाद?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari