भीम सेना का बड़ा बयान, लॉरेंस बिश्नोई को जेल नहीं बल्कि...
Madhav Singh | Oct 23, 2024, 15:04 IST
bheem sena big announce
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ठिकाने लगा देना चाहिए, यह बयान भीम सेना प्रमुख ने दिया है। उनके बयान के बाद से एक बार फिर बिश्नोई गैंग सुर्खियों में आ गई है। भीम सेना अध्यक्ष ने कहा कि अगर गृहमंत्री अनुमति दें तो वह...
अब भीम सेना ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने की बात कही है। भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई को खुलकर ललकारा है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि सलमान खान जैसे बड़े सेलिब्रिटी और छोटे बड़े व्यापारियों से फिरौती मांगने वाला अपराधी लॉरेंस जेल की सजा के लायक नहीं है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से एक बार फिर सुर्खियों में है। इसके अलावा बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान को भी मारने की कई बार धमकी दी है। यह गैंग सलमान खान के घर पर गोलीबारी और कई बार उनकी रेकी भी करवा चुका है।
बिश्नोई गैंग और अभिनेता सलमान खान के बीच की जंग में अब भीम सेना भी कूद पड़ी है। भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई को मिट्टी में मिला देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर गृहमंत्री अमित शाह इजाजत दें तो हम मात्र 2 घंटे 4 मिनट के अंदर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मार देंगे।
बताया गया है कि इसी साल अप्रैल में बिश्नोई ने जेल से सतपाल तंवर को धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी। इस मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाने में केस दर्ज है। इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
सलमान खान को माफी देगा बिश्नोई समाज मगर करना पड़ेगा बड़ा काम, जानिए क्या शर्तें लगाईं
भीम सेना चीफ ने कहा कि इस अपराधी को ठिकाने नहीं लगाया गया तो यह भारत के आने वाले भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि सलमान खान जैसे बड़े सेलिब्रिटी और छोटे बड़े व्यापारियों से फिरौती मांगने वाला अपराधी लॉरेंस जेल की सजा के लायक नहीं है। इसे ठिकाने लगा देना चाहिए। भीमसेना प्रमुख के इस बयान के बाद खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
बिश्नोई के एनकाउंटर पर करोड़ों देने वाले के खाते में हैं कितने रुपए!
बता दें कि हाल ही में करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। क्षत्रिय करणी सेना ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम दिया जाएगा।
सलमान को भी मिल चुकी है धमकी
'2 घंटे 4 मिनट में मिला देंगे मिट्टी में'
जेल से सतपाल को भेजी थी धमकी
सलमान खान को माफी देगा बिश्नोई समाज मगर करना पड़ेगा बड़ा काम, जानिए क्या शर्तें लगाईं
भीम सेना के बयान से मची खलबली
बिश्नोई के एनकाउंटर पर करोड़ों देने वाले के खाते में हैं कितने रुपए!
करणी सेना रख चुकी है इनाम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari