चार हाथ, चार पैर और तीन कान वाले बच्चे का जन्म, क्या यह देवी थी?

Raj Singh | Oct 17, 2024, 16:22 IST
Share
the sootr
the sootr

आपने चार हाथ, चार पैर और तीन कान वाले बच्चे के जन्म की खबर शायद ही कभी सुनी होगी, लेकिन ऐसा हुआ है। लोग बच्चे को देवी मानकर उसकी पूजा करने लगे।

दुनिया में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। विज्ञान भी कई सवालों के जवाब नहीं दे पाता। दरअसल, हम इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ है, जिसके चार पैर, चार हाथ और तीन कान हैं। अब लोग उसकी तुलना भगवान से कर रहे हैं
...तो चलिए आपको बताते हैं कि ये घटना कहां की है?

कहां का है मामला?

दरअसल, यह मामला बिहार के अररिया जिले के भरगामा प्रखंड का है। जहां चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे ने जन्म लिया। स्थानीय लोग बच्चे के जन्म को दैवीय चमत्कार बता रहे हैं। लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया है। भरगामा प्रखंड के रहड़िया वार्ड नंबर 9 निवासी किशोर राय की पत्नी सुलेखा देवी के यहां इस बच्चे का जन्म हुआ।

रानीगंज सामुदायिक अस्पताल में जन्मे इस बच्चे का एक सिर, चार हाथ, चार पैर और तीन कान हैं। चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे के जन्म को लोग दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बातचीत में बताया कि मां दुर्गा के विसर्जन के बाद इस बच्चे का जन्म होना मां दुर्गा का आगमन है।

ये भी खबर पढ़िए... भोपाल के बाबला असनानी ने बेटी के जन्मदिन पर किया अनोखा सेलिब्रेशन

लोगों की उमड़ पड़ी भीड़

महिलाओं ने बताया कि मां की असीम कृपा है कि विसर्जन के बाद देवी दुर्गा ने पुनः अपना रूप धारण कर इस मां के गर्भ से जन्म लिया है, जो पूरे गांव की रक्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद दूर-दूर से लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं और दान भी दे रहे हैं। वहीं इस बच्चे को देखने के लिए अस्पताल से लेकर रहरिया गांव तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नर्सों ने परिजनों को बताया कि बच्चा सामान्य नहीं, बल्कि अनोखा बच्चा है। बच्चे के जन्म की खबर पूरे अस्पताल में आग की तरह फैल गई।

डॉक्टर ने क्या बताया?

चार हाथ, चार पैर और तीन कान वाले बच्चे के बारे में रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि इसमें कुछ भी असाधारण, आश्चर्य या दैवीय चमत्कार नहीं है। मेडिकल साइंस में ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। गौरतलब है कि जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के लोग इसे देवी का रूप मानकर रविवार और सोमवार को पूरे दिन इसकी पूजा करते रहे। डॉक्टर ने आगे कहा कि ऐसे बच्चे जन्म के बाद शायद ही कभी जीवित रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बिहार न्यूज
  • Bihar
  • बिहार
  • Bihar News Update
  • अररिया न्यूज
  • चार हाथ वाला बच्चा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा