डिप्टी कमिश्नर ने भतीजी से की Love मैरिज , अपहरण का केस होने पर प्रेमी जोड़े ने किया ये खुलासा
Vikram Jain | Aug 20, 2024, 19:56 IST
Bihar Begusarai case of love marriage of uncle and niece
बिहार में मामी और भांजी के प्रेम विवाह के बाद चाचा और भतीजी की हैरान करने वाली Love स्टोरी सामने आई है। एक अधिकारी ने अपनी भतीजी से मंदिर में शादी कर ली। जानें पूरा मामला...
बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक अधिकारी ने भतीजी के साथ लव मैरिज कर ली। अपनी 24 साल की भतीजी सजय सिंधु से मंदिर में विवाह रचाने वाले 31 साल के शिव शक्ति कुमार नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर हैं। पहले तो सजय के परिवार वालों ने शिव शक्ति पर भतीजी के अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बाद चाचा-भतीजी सामने आए और अपनी प्रेम कहानी बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब 24 साल की सजय के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में सजय के चाचा अरुण कुमार राय ने नगर निगम मेयर पिंकी देवी और नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। अरुण कुमार राय ने बताया कि उनके चचेरे भाई शिव शक्ति ने बेटी का अपहरण कर लिया है।
इस बीच चाचा शिव शक्ति और भतीजी सजय सामने आए और जानकारी दी। उन्होंने बताया, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी कर ली है। सजय ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।
मीडिया के सामने सजय ने कहा कि प्यार करना व्यक्तिगत निर्णय है, इसमें किसी का दखल नहीं होना चाहिए। हमने प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं किया। साल 2015 से हम दोनों संपर्क में हैं। बनारस में पढ़ाई के दौरान शिव शक्ति और मैं मिले थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
सजय ने कहा- हम दोनों ने लव मैरिज कर ली है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। वैशाली पुलिस से कहना चाहते हैं कि दो एफआईआर हुई हैं, अपहरण का केस हुआ है, वो गलत है। अगर ऐसा कुछ होता तो हम सबके सामने नहीं होते। सजय ने आगे कहा कि लव मैरिज करने के बाद दोनों को परेशान किया जा रहा है।
इस दौरान उप नगर आयुक्त शिव शक्ति ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेम किया, फिर शादी की है, कोई अपहरण नहीं किया है। हमें सहयोग चाहिए, सुरक्षा चाहिए।
शिव शक्ति कुछ माह पहले ही बेगूसराय नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद नियुक्त हुए हैं। चाचा शिव शक्ति और भतीजी सजय दोनों का पैतृक गांव एक है।
जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
सामने आए चाचा भतीजी, बताया सच
मीडिया के सामने सजय ने कहा कि प्यार करना व्यक्तिगत निर्णय है, इसमें किसी का दखल नहीं होना चाहिए। हमने प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं किया। साल 2015 से हम दोनों संपर्क में हैं। बनारस में पढ़ाई के दौरान शिव शक्ति और मैं मिले थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
नहीं हुआ अपहरण, केस झूठ है...
पुलिस से सुरक्षा की मांग
शिव शक्ति कुछ माह पहले ही बेगूसराय नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद नियुक्त हुए हैं। चाचा शिव शक्ति और भतीजी सजय दोनों का पैतृक गांव एक है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari