नर्सरी के बच्चे ने तीसरी क्लास के छात्र को मारी गोली, मचा हड़कंप

Ravi Singh | Jul 31, 2024, 18:02 IST
Share
 third class student
third class student

स्कूल में एक बच्चे ने तीसरी क्लास के छात्र को गोली मार दी। हैरानी की बात यह है कि जिसने गोली मारी वह 6 साल का है और नर्सरी में पड़ता है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे के हाथ में गोली लगी है

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां स्कूल में एक बच्चे ने तीसरी क्लास के छात्र को गोली मार दी। हैरानी की बात यह है कि जिसने गोली मारी वह 6 साल का है और नर्सरी में पड़ता है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे के हाथ में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात बुधवार 31 जुलाई की है।

छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस अधीक्षक शैशव यादव का कहना है कि घायल छात्र को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि नर्सरी में पढ़ने वाले 3 साल के छात्र को बंदूक कहां से मिली और वह स्कूल में कैसे लेकर आ गया। यादव ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़के को बंदूक कैसे मिली और वह उसे स्कूल में कैसे ले गया।

ये खबर भी पढ़ें...

पूजा खेडकर अब ट्रेनी IAS नहीं, एग्जाम में बैठने पर भी लगा बैन, UPSC का बड़ा एक्शन

छात्रों के बैग की जांच की जाए

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की जरूरत का भी उल्लेख किया और कहा कि हम जिले भर के स्कूलों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कह रहे हैं कि छात्रों के बैग की नियमित आधार पर अच्छी तरह से जांच की जाए। इस घटना ने माता-पिता और अभिभावकों में बहुत चिंता पैदा कर दी है।

कोई झगड़ा नहीं हुआ

अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए लड़के ने एक वीडियो में कहा कि मैं अपनी कक्षा में जा रहा था, तभी उसने अपने बैग से बंदूक निकाली और मुझ पर गोली चला दी। जब मैंने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने मेरे हाथ पर गोली चला दी। साथ ही उसने कहना है कि उसका लड़के से कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें...

नागिन बनी लड़की, तीन महीने से थी लापता, देखें वीडियो

प्रिंसिपल गिरफ्तार

पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। पुलिस गोली चलाने वाले छात्र और उसके पिता की भी तलाश कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बिहार न्यूज
  • 10 के छात्र को मारी गोली
  • नर्सरी के बच्चे ने मारी गोली
  • nursery child shoot
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच