बिहारः गया में जिस महिला की हुई हत्या वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन नहीं
Sandeep Kumar | Apr 09, 2025, 22:22 IST
jitan-ram-manjhi
बिहार के गया जिले के टेटुआ गांव में पति ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन होने की अफवाहें सामने आईं, लेकिन मांझी ने इस दावे का खंडन किया है।
बिहार के गया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद यह अफवाहें फैल गईं कि मृतक महिला केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुद इस जानकारी का खंडन किया है और कहा है कि वह महिला उनकी नातिन नहीं थी।
![0b5a45e0-6a7]()
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली कि मृत महिला केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन हैं। हालांकि, जीतन राम मांझी ने खुद अपने एक्स हैंडल (Twitter) पर पोस्ट कर इस अफवाह का खंडन किया। उन्होंने लिखा, "वैसे तो मुसहर-भुईंयां-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य है। लेकिन आज जिस महिला की हत्या हुई है, वह मेरी नातिन नहीं थी। कृपया अफवाहों से बचें।"
ये खबर भी पढ़ें... पैकेज्ड फूड पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, तीन महीने में केंद्र ले फैसला
यह घटना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ गांव की है। मृत महिला की पहचान सुषमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुषमा कुमारी का पिछले तीन वर्षों से किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, और यह बात उसके पति रमेश कुमार को पता चल गई। मंगलवार की रात जब रमेश घर पर आया, तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच बहस हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर रमेश ने अपनी पत्नी सुषमा कुमारी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... जेल से छूटे रेपिस्ट ने फिर की दरिंदगी, पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में स्कूली छात्रा से किया रेप
ये खबर भी पढ़ें... 10 अप्रैल को महावीर जयंती, बंद रहेंगे इतने शहरों के बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में आरोपी पति फरार है, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में हाउसिंग बोर्ड की पालाखेड़ी स्कीम निरस्त, 13 साल से चल रही हाईकोर्ट में लड़ाई
0b5a45e0-6a7
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का खंडन
वैसे तो मुसहर-भुईंयाँ-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य हैं।
पर आज जिस महिला की हत्या हुई है वह मेरी नातिन नहीं थी।
कृप्या अफ़वाहों से बचें।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) April 9, 2025
क्या था पूरा मामला?
ये खबर भी पढ़ें... जेल से छूटे रेपिस्ट ने फिर की दरिंदगी, पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में स्कूली छात्रा से किया रेप
ये खबर भी पढ़ें... 10 अप्रैल को महावीर जयंती, बंद रहेंगे इतने शहरों के बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी
आरोपी की गिरफ्तारी
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में हाउसिंग बोर्ड की पालाखेड़ी स्कीम निरस्त, 13 साल से चल रही हाईकोर्ट में लड़ाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari