बिहार जितिया पर्व पर नदी में डूबने से अब तक 46 की मौत, इनमें तीन लापता
Ravi Singh | Sept 26, 2024, 17:11 IST
Bihar Jitiya Festival
संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाए जाने वाले पर्व जितिया के मौके पर बिहार के अलग-अलग जिलों में नदियों और तालाबों में स्नान करने के दौरान 39 बच्चे और 7 महिलाएं की डूबने से मौत हो गई।
Bihar Jitiya Festival : संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाए जाने वाले पर्व जितिया के मौके पर बिहार के अलग-अलग जिलों में नदियों और तालाबों में स्नान करने के दौरान 39 बच्चे और 7 महिलाएं डूब गईं। इनमें से ज्यादातर लोग पर्व के दौरान पवित्र स्नान के लिए नदियों या तालाबों में गए थे और हादसे का शिकार हो गए। पूरे राज्य में 39 बच्चों और 7 महिलाओं समेत कुल 46 लोगों की मौत हो गई है। अब तक डूबे हुए 43 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार डूबने की घटनाएं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, नालंदा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, सीवान, रोहतास, सारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और अरवल में हुई हैं। अकेले औरंगाबाद जिले में डूबने से आठ बच्चों की मौत हो गई है। औरंगाबाद के बरुना थाना के इटहाट गांव में चार और मदनपुर थाना के कुशहा गांव में चार बच्चों की मौत हुई है। कैमूर जिले के भभुआ और मोहनिया थाना में दुर्गावती नदी और तालाब में नहाने के दौरान डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई है। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में चार बच्चों की मौत हो गई है. सारण जिले के दाउदपुर, मांझी, तरैया और मढ़ौरा में दो बच्चों समेत पांच बच्चों की मौत हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के कुशहा गांव में चार बच्चों तथा बारुण प्रखंड के इटहट गांव में तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत पर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है तथा वे इस घटना से अत्यंत मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बिहार में जितिया पर्व पर साल 2023 में अलग-अलग जिलों में नदी में डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल जहानाबाद जिले में 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी जबकि पटना और रोहतास जिले में 3-3, दरभंगा और नवादा में 2-2 लोगों की डूबने से मौत हुई थी। मधेपुरा, कैमूर और औरंगाबाद में डूबने से एक -एक शख्स की मौत हुई थी।
इन जिलों में हुए हादसे
सीएम नीतीश ने कि चार-चार लाख रूपए देने की घोषणा
पिछले साल भी हुई थी कई लोगों की मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari