अंडा खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, एक्सपर्ट ने दी राय

Ravi Singh | Updated:
Share
bird-flu-safety-tips-eggs-safe-during-eat-h5n1
bird-flu-safety-tips-eggs-safe-during-eat-h5n1

अभी तक बर्ड फ्लू के इंसान से इंसान में फैलने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पक्षियों खासकर मुर्गियों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अंडे खाना सेफ है।

दुनिया पहले से ही HMPV वायरस को लेकर अलर्ट है, और अब अमेरिका में बर्ड फ्लू (H5N1) का खतरा बढ़ गया है। लुइसियाना में इस वायरस से पहली मौत ने चिंता बढ़ा दी है। मृतक व्यक्ति, जिसकी आयु 65 साल थी। उसने अपने घर के पास कई जंगली पक्षी पाल रखे थे। जिसके कॉन्टैक्ट में आने से वह संक्रमित हो गया।

अभी तक बर्ड फ्लू के इंसान से इंसान में फैलने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पक्षियों खासकर मुर्गियों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अंडे खाना सेफ है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

क्या अंडे खाना सुरक्षित है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बाजार में मिलने वाले अंडे सही तरीके से पकाए जाएं तो वह सेफ हैं। बता दें एवियन इन्फ्लूएंजा (HPAI) मुख्य रूप से पोल्ट्री फॉर्म में फैलता है और यह संक्रमित पक्षियों या दूषित कपड़ों और जूतों के संपर्क से फैल सकता है।
HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...

क्या बर्ड फ्लू में अंडे खाना खतरनाक हो सकता है?

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों के अंडों के बाजार तक पहुंचने की संभावना काफी कम है। 2010 में की गई एक जांच में भी पाया गया कि अंडे के छिलके से संक्रमण का खतरा ना के बराबर है। एक्सपर्ट का कहना है कि सही तरीके से पकाए गए अंडे पूरी तरह से सेफ हैं। हालांकि, कच्चे दूध और कच्चे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जाती है। एवियन फ्लू से संक्रमित गायों का दूध भी खतरनाक हो सकता है, लेकिन दूध को उबालने से यह खतरा खत्म हो जाता है।

HMPV भारत में हर साल 4% लोगों को होता है, क्या ये वायरस सच में खतरनाक देखें वीडियो

किन अंडों से बचना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, टूटे हुए, कम पके, या सॉफ्ट उबले अंडों का सेवन न करें। अंडों को 165°F (74°C) तापमान पर पकाने से बैक्टीरिया और वायरस मर जाते हैं। अब तक सही तरीके से पकाए गए अंडों से बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

FAQ

  1. क्या बर्ड फ्लू के दौरान अंडे खाना सुरक्षित है?
    हां, अगर अंडे सही तरीके से पकाए गए हों, तो वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  2. क्या बर्ड फ्लू से इंसान अंडों के जरिए संक्रमित हो सकता है?
    अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, बाजार में मिलने वाले अंडों से बर्ड फ्लू संक्रमण का खतरा बहुत कम है।
  3. किन अंडों का सेवन करने से बचना चाहिए?
    टूटे हुए, कम पके या सॉफ्ट उबले अंडों का सेवन न करें। इन्हें 165°F (74°C) तापमान पर अच्छी तरह पकाना जरूरी है।
  4. क्या कच्चे दूध का सेवन बर्ड फ्लू के दौरान सुरक्षित है?
    नहीं, कच्चा दूध जोखिम भरा हो सकता है। दूध को उबालकर पीने से बर्ड फ्लू का खतरा खत्म हो जाता है।
  5. बर्ड फ्लू से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
    पक्षियों, खासकर मुर्गियों से दूरी बनाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें, और हमेशा अंडे या दूध को अच्छी तरह पकाकर या उबालकर ही सेवन करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • National News
  • MP
  • expert report
  • एक्सपर्ट की रिपोर्ट
  • इंसानों में बर्ड फ्लू
  • संक्रमण
  • INTERNATIONAL NEWS HINDI
  • bird flu
  • एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  • बर्ड फ्लू
  • FDA
  • HMPV वायरस
  • HMPV Virus
  • अंडा
पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला
बुर्ज खलीफा में फ्लैट, दुबई में आलीशान विला और 200 करोड़ की शादी, सौरभ चंद्राकर की 3500 करोड़ की संपत्तियों पर ED का शिकंजा

By Arun Tiwari

बुर्ज खलीफा में फ्लैट, दुबई में आलीशान विला और 200 करोड़ की शादी, सौरभ चंद्राकर की 3500 करोड़ की संपत्तियों पर ED का शिकंजा
बर्ड फ्लू से लड़ने का हथियार देगा मध्य प्रदेश, भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन

By Sandeep Kumar

बर्ड फ्लू से लड़ने का हथियार देगा मध्य प्रदेश, भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन
20 हजार वर्गमीटर की सीमा से सिर्फ 623 वर्गमीटर कम निर्माण, अनंता रिसोर्ट को क्लीन चिट पर सवाल

By Mukesh Sharma

20 हजार वर्गमीटर की सीमा से सिर्फ 623 वर्गमीटर कम निर्माण, अनंता रिसोर्ट को क्लीन चिट पर सवाल
छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल
देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल संभव, एक दर्जन से अधिक अफसरों की पोस्टिंग बदलने की चर्चा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल संभव, एक दर्जन से अधिक अफसरों की पोस्टिंग बदलने की चर्चा