छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ BJP लाई आरोप पत्र, संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी के 316 वादे अब तक अधूरे
Jitendra Shrivastava | Sept 26, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ BJP लाई आरोप पत्र, संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी के 316 वादे अब तक अधूरे
बीजेपी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
NEW DELHI. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं है। इसलिए राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी अपनी रणनीतियों को रोज नई धार दे रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने मंगलवार, 26 सितंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र पेश किया। पात्रा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 316 ऐसे वादे घोषणापत्र के जरिये किए थे जो पूरे नहीं किए गए।
बीजेपी की पीसी में क्या कुछ बोले संबित पात्रा?
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव हैं। चुनाव के समय जहां तक कांग्रेस पार्टी का संबंध है तो झूठ का पुलिंदा जनता के सामने रखना, उसे पूरा नहीं करना, ये उसकी आदत बन चुकी है। शुरू से ही बीजेपी, इन झूठे वादों को किस प्रकार जनता के सामने लाना है, इस विषय को लेकर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा, कल राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में थे। छत्तीसगढ़ में उन्होंने जिस प्रकार कई झूठे वादों को सामने रखा, आज वक्त आ चुका है कि बीजेपी और हिंदुस्तान की जनता, छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाने का काम करे।
बड़ी मुश्किल से दो भागों में स्टेपल करके लाया हूं
पात्रा ने कहा कि पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही। ये आरोप पत्र है जो मैं अपने साथ लेकर आया हूं 104 पन्ने का है, बड़ी मुश्किल से दो भागों में स्टेपल करके लाया हूं। हमारे ऑफिस में ऐसा कोई स्टेपलर नहीं था जिससे इतने पन्ने स्टेपल हो जाएं। उन्होंने कहा कि आप सोचिए घोटालों का पुलिंदा और ये आरोप पत्र कितना बड़ा है। बीजेपी नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हमारी यूनिट ने कटघरे में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। मैं संक्षेप में कुछ आरोपों को आपके समझ रखूंगा कि वास्तविक चेहरा कांग्रेस पार्टी का छत्तीसगढ़ में क्या है। बड़ा खौफनाक है और क्यों है, मैं बताता हूं।
यह खबर भी पढ़ें
बीजेपी ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को दिया टिकट, पूर्व MLA मनमोहन शाह की हैं बेटी
राहुल गांधी ने घोषणापत्र में किए थे 316 वादे
संबित ने कहा कि 316 ऐसे वादे राहुल गांधी जी ने पिछले चुनाव में छत्तीसगढ़ में घोषणापत्र के माध्यम से किए थे जिनको राहुल गांधी और कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। सबसे पहले किसान जो अन्नदाता है इस देश का। किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक योजना आरंभ की 6000 रुपए प्रतिवर्ष मिलने के लिए, किसान सम्मान निधि की। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि लाखों किसान छत्तीसगढ़ से पंजीकृत हुए मगर वो सत्यापित नहीं हो पाए, उनका वेरिफिकेशन नहीं हो पाया।
अन्नदाता तक पैसा कैसे नहीं पहुंचे वो कांग्रेस ने किया है
संबित पात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को सत्यापित नहीं किया। इसलिए ये लाखों किसान आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की किसान सम्मान निधि के 6000 रुपए प्रतिवर्ष से वंचित हैं। सोचिए मोदी जी देना चाहते हैं और लेने वाले किसान हैं मगर, अन्नदाता तक पैसा कैसे नहीं पहुंचे वो कांग्रेस पार्टी ने किया है। इसी के साथ उन्होंने और भी कई आरोप कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाए।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari