BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, 3 राज्यों के कैंडिडेट्स के नामों की हो सकती है घोषणा, PM मोदी,नड्डा समेत अन्य रहेंगे मौजूद
Pratibha Rana | Sept 13, 2023, 24:00 IST
BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, 3 राज्यों के कैंडिडेट्स के नामों की हो सकती है घोषणा, PM मोदी,नड्डा समेत अन्य रहेंगे मौजूद
दिल्ली में आज 13 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
NEW DELHI. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज (13 सितंबर) को दिल्ली में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा इस बैठक में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
चुनावों की रणनीति पर चर्चा
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, वे मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना हैं। बता दें इससे पहले अगस्त में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें बीजेपी ने पहले हारी हुई सीटों पर मप्र के लिए 39 कैंडिडेट्स और छत्तीसगढ़ के लिए 21 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी। वहीं, कांग्रेस ने दोनों ही राज्यों के लिए अभी तक कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है।
दिल्ली में लगेगी बीजेपी-जेडीएस गठबंधन पर मुहर?
वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने बताया था कि मोदी, अमित शाह सहित पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन को लेकर फैसला करेगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दिल्ली आ रहे है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari