राजनीतिक बवाल: खाते सील कर दिए, अब चुनाव कैसे लड़ेंगे: कांग्रेस

Pratibha ranaa | Mar 21, 2024, 12:43 IST
Share
fvfv
fvfv

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में लोकतंत्र नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने की बात झूठी है। भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है और संवैधानिक संस्थानों ने कुछ भी नहीं किया।

NEW DELHI. लोकसभा की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेतृत्व ने बीजेपी और उसकी केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है ( Rahul Gandhi on BJP )। पार्टी का कहना है कि पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया हे, ताकि पार्टी लोकसभा चुनाव न लड़ पाए। पार्टी का दावा है कि अब उसके पास प्रचार के लिए पोस्टर छापने तक के पैसे नहीं है। बीजेपी का यह आपराधिक कृत्य है, जो लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। कांग्रेस नेतृत्व का यह भी बड़ा आरोप है कि बीजेपी ने देश के संसाधनों, मीडिया, संवैधानिक व न्यायिक संस्थानों पर कंट्रोल कर लिया है। ( congrees account freeze )

कांग्रेस के आरोपों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जयराम रमेश व अजय माकन आए और उन्होंने विस्तार से आरोपों की जानकारी दी। अध्यक्ष खरगे ने कहा कि बीजेपी ने यह षडयंत्र इसलिए किया है ताकि पार्टी को लोकसभा का चुनाव लड़ने से रोक जा सके। उन्होंने कहा कि खाता फ्रीज करना सत्ताधारी दल का खतरनाक खेल है। बीजेपी ने खुद हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए।

उन्होंने दुखी मन से जानकारी दी कि भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र, मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का हर नागरिक चुनाव में भाग लेना चाहता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य है। सभी राजनैतिक दलों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड हो। लेकिन बीजेपी उसे खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं, वो चिंताजनक और शर्मनाक है। बीजेपी को 56 फीसदी चंदा मिला, जबकि कांग्रेस को केवल 11 फीसदी ही चंदा मिला है। देश की 70 साल की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जांच कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि चंदे से जुड़े बॉन्ड की सारी हकीकत सामने आएगी।

यह अलोकतांत्रिक है: सोनिया गांधी


पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जो मुद्दा हमने उठाया है, वह बहुत अहम है। यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जनता के द्वारा दिए गया पैसा हमसे लूटा जा रहा है। ये अलोकतांत्रिक है। सोनिया गांधी ने कहा कि चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम सभी मानते हैं कि यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है।

बिना धन के हम चुनाव कैसे लड़ पाएंगे: राहुल गांधी


पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेता ने सवाल किया कि कांग्रेस बिना बैंक खातों के चुनाव कैसे लड़ पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आपका अकाउंट बंद हो जाए, एटीएम बंद हो जाए तो आप कैसे सरवाइव करेंगे। हम ना प्रचार कर सकते हैं, न यात्रा कर सकते हैँ ओर न ही अपने उम्मीदवारों को पैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस का बैंक अकाउंट यह दर्शाता है कि हमें चुनाव न लड़ने दिया जाए। एक महीने पहले कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर दिए। दुख की बात है कि इस मसले पर चुनाव आयोग समेत देश की सभी संवैधानिक संस्थाएं चुप हैं। उन्होने कहा कि देश में लोकतंत्र है, ये सबसे बड़ा झूठ है। हमारे खाते फ्रीज नहीं किए बल्कि लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। हम अपना प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं।

खाते फ्रीज करने का समय बीजेपी के षडयंत्र को दर्शाता है: माकन


पार्टी के वरिष्ठ नेता व कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस मसले पर विस्तार से जानकारी दी और आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमारे खातों को फ्रीज करके और उनसे जबरन करोड़ों रुपए निकालकर आम जनता द्वारा पार्टी को दिए गए दान को लूटा है। बीजेपी सहित कोई भी राजनीतिक दल इनकम टैक्स नहीं देता है, फिर भी कांग्रेस पार्टी के 11 बैंक खातों को किस आधार पर फ्रीज कर दिया गया। उन्होंने पार्टी के बैंक अकाउंट और सारे लेनदेन की विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि उसे दान का पैसा कहां कहां से मिला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से तीन सप्ताह पहले हमारे 11 खाते फ्रीज कर दिए गए। यह एक्शन दर्शाता है कि हमारे साथ घोर अन्याय हो रहा है।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • Rahul Gandhi on BJP
  • congrees account freeze
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा