PM मोदी ने किए 10 फोन, एक भी नहीं उठा पाए BJP नेता, राज्यपाल बनते ही बताई हैरान करने वाली बात

Amresh Kushwaha | Oct 15, 2026, 13:25 IST
Share
PM मोदी के 10 मिस्ड कॉल के पीछे की दिलचस्प कहानी।
PM मोदी के 10 मिस्ड कॉल के पीछे की दिलचस्प कहानी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आए और कोई लगातार 10 बार कॉल न उठाए, तो हैरानी होना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा झारखंड के बीजेपी नेता और पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने सुनाया है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन वह कॉल नहीं उठा पाए। बाद में पता चला कि फोन प्रधानमंत्री कार्यालय से आ रहा था।

ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी भी इसी बातचीत के बाद मिली है।

पीएम मोदी की 10 कॉल नहीं उठा पाए

ब्रजमोहन राम ने पत्रकारों से बातचीत में यह दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। पीएम मोदी की ओर से उन्हें लगातार 10 बार कॉल आईं, लेकिन वह एक भी कॉल नहीं उठा सके।

बाद में उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री उनसे बात करना चाहते हैं। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पीएम मोदी से बातचीत की।

प्राइवेट नंबर से आया था फोन

ब्रजमोहन राम ने बताया कि उनके पास एक प्राइवेट नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले जोहार (नमस्ते)कहकर उनका अभिवादन किया। फिर बताया कि उन्हें शासन में एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

ब्रजमोहन राम के मुताबिक, उस समय उन्हें पद के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी।

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा: जमीनी राजनीति में लौटने की इच्छा, पीएम मोदी को लिखा पत्र | Union Minister L Murugan Resigns: Desire to Return to Grassroots Politics, Writes Letter to PM Modi
केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र
14 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
केंद्र सरकार में एक और राज्य मंत्री ने अपना पद छोड़ दिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। राज्य मंत्री मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। मंत्री एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की इच्छा भी जताई है।

अमित शाह ने बताया कौन सा पद मिलेगा

ब्रजमोहन राम ने बताया कि प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था। शाह ने उन्हें ओडिशा का राज्यपाल (Governor) बनाए जाने की जानकारी दी।

यह खबर मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।

तीन बार टिकट नहीं मिला, फिर भी नहीं छोड़ी बीजेपी

ब्रजमोहन राम ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने उन्हें तीन बार चुनाव लड़ने का टिकट नहीं दिया था। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी।

उनका कहना था कि आजकल कई नेता टिकट नहीं मिलने पर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। उन्होंने ऐसा नहीं किया और संगठन के लिए काम करते रहे।

ब्रजमोहन राम ने बताया कि उन्होंने तीनों चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए मेहनत की। तीनों बार पार्टी के उम्मीदवारों को जीत भी मिली।

उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी और संगठन में काम करना एक जैसा ही है। इसलिए उन्होंने हमेशा बीजेपी के साथ रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने इजराइल जा रहे विमान को बचाया, 174 जानें बचाईं, पीएम मोदी ने बताया 'हीरो' | Indian Pilot Captain Smit Machhar Saves Israel-Bound Plane, Rescues 174 Lives, PM Modi Calls Him 'Hero'
इजराइल जा रहे विमान को भारतीय पायलट ने क्रैश से बचाया, 174 लोगों की बची जान, बहादुरी के मुरीद हुए पीएम मोदी
01 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
बुधवार, 30 सितंबर को इजराइल जा रहे विमान को भारतीय पायलट ने क्रैश से बचा लिया। ओमानी को-पायलट ने चाकू से हमला किया, तब भी कैप्टन स्मित मच्छार डटे रहे। Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में 174 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। पीएम मोदी ने उन्हें हीरो बताया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी की तारीफ की।

राज्यपाल बनने पर क्या बोले ब्रजमोहन राम?

ब्रजमोहन राम ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि पार्टी कभी न कभी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी जरूर देगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति को माता रानी की कृपा बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से उन्हें यह संवैधानिक पद (Constitutional Post) मिला है।

ब्रजमोहन राम ने कहा कि बीजेपी ने एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यपाल जैसे बड़े पद के योग्य समझा। इसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।
Tags:
  • पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • ओडिशा के राज्यपाल
  • झारखंड के बीजेपी नेता ब्रजमोहन राम
मोहन कैबिनेट के फैसले: जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 7 जिलों में लगेंगे उद्योग, 6 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!

By Sourabh Bhatnagar

मोहन कैबिनेट के फैसले: जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 7 जिलों में लगेंगे उद्योग, 6 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!
25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की है आशंका

By Harrison Masih

25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की है आशंका
14 चुनाव में मिली हार, फिर भी हौसला बरकरार; 15वीं बार चुनाव लड़ रहे राजस्थान के पोपटलाल

By Ashish Bhardwaj

14 चुनाव में मिली हार, फिर भी हौसला बरकरार; 15वीं बार चुनाव लड़ रहे राजस्थान के पोपटलाल
इंदौर धर्मांतरण केस: आरोपी बेटे को बचाने पीड़िता को दिया एक लाख का ऑफर, पिता भी गिरफ्तार

By Sanjay Gupta

इंदौर धर्मांतरण केस: आरोपी बेटे को बचाने पीड़िता को दिया एक लाख का ऑफर, पिता भी गिरफ्तार
CM भजनलाल की DGP संग बैठक के 2 दिन बाद BJP विधायक की कार में तोड़फोड़, पंचायत चुनाव में सुरक्षा पर सवाल?

By Saurabh Mishra

CM भजनलाल की DGP संग बैठक के 2 दिन बाद BJP विधायक की कार में तोड़फोड़, पंचायत चुनाव में सुरक्षा पर सवाल?
वन विभाग की कार्रवाई से नाराज 35 गांवों के आदिवासी आएंगे भोपाल, सीएम को दिखाएंगे जमीन के कागजात

By Sourabh Bhatnagar

वन विभाग की कार्रवाई से नाराज 35 गांवों के आदिवासी आएंगे भोपाल, सीएम को दिखाएंगे जमीन के कागजात
श्रीगंगानगर में ड्रोन से हथियार-विस्फोटक की खेप पाकिस्तान से किसने भेजी, जयपुर एटीएस करेगी जांच

By Ashish Bhardwaj

श्रीगंगानगर में ड्रोन से हथियार-विस्फोटक की खेप पाकिस्तान से किसने भेजी, जयपुर एटीएस करेगी जांच