मिल्कीपुर से बीजेपी 61 हजार वोटों से जीती, सपा प्रत्याशी अपने ही बूथ पर हारे

Jitendra Shrivastava | Feb 09, 2025, 24:13 IST
Share
thesootr
bjp-milkipur-election Photograph: (thesootr)

भाजपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 61 हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सपा से यह सीट छीन ली। चंद्रभानु पासवान ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को हराया, जो अपने ही बूथ पर हार गए।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या क्षेत्र की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। 8 साल बाद सपा से यह सीट छीनते हुए भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61 हजार 636 वोटों के बड़े अंतर से सपा के अजीत प्रसाद को पराजित किया। इस जीत को भाजपा ने अयोध्या में अपनी पिछली हार का बदला करार दिया है।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा से 8 साल बाद यह सीट छीन ली है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,636 वोटों के बड़े अंतर से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे पहले सपा विधायक अवधेश प्रसाद इस सीट पर वर्ष 2012 में 39,237 वोटों से जीते थे। इस उपचुनाव में भाजपा को 1 लाख 46 हजार 291 वोट मिले, जबकि सपा को 84 हजार 655 वोट मिले।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली चुनाव में जीत पर पीएम मोदी बोले- विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी के वो तीर जिसने AAP को कर दिया घायल

8 महीनों के भीतर बाजी पलटी

सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद, जो अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं, अपने ही बूथ पर हार गए। इससे सपा के लिए यह हार और भी बड़ी साबित हुई। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसी विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार वोट कम मिले थे, लेकिन भाजपा ने 8 महीनों के भीतर बाजी पलट दी।

सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

उपचुनाव में तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के सूरज चौधरी रहे, जिन्हें मात्र 5 हजार 457 वोट मिले। बाकी सभी 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। मिल्कीपुर में भाजपा ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाई और यह बढ़त अंत तक बरकरार रही। सपा एक भी बार भाजपा से आगे नहीं निकल पाई।

अखिलेश यादव का बड़ा बयान

इस जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "यह जीत फर्जी है। भाजपा अफसरों की मदद से चुनाव में धांधली कर रही है। जिन अफसरों ने गड़बड़ी की है, वे सजा पाएंगे। न कुदरत उन्हें बख्शेगी और न कानून।"

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का जादू, 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती

चुनाव में महिलाएं बनीं गेमचेंजर, बीजेपी को सात राज्यों में पहुंचाया सत्ता तक

सपा नेताओं ने लगाया आरोप

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और उनके बेटे अजीत प्रसाद घर से बाहर नहीं निकले। घर पर ही न्यूज एजेंसी से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बूथ कैप्चरिंग और बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने चुनाव के दौरान भारी धांधली की।

जीत के बाद चंद्रभानु पासवान का बयान

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने पार्टी कार्यालय में समर्थकों से आशीर्वाद लिया और जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने कहा, "यह जनता की जीत है। भाजपा ने विकास के एजेंडे पर काम किया और जनता ने हमें अपना समर्थन दिया।"

मिल्कीपुर सीट का इतिहास

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पहले सपा विधायक अवधेश प्रसाद का कब्जा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें अयोध्या (फैजाबाद) से चुनाव लड़वाया, जिसमें वे सांसद चुने गए। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव की तारीख तय होने से पहले भाजपा नेता गोरखनाथ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अवधेश प्रसाद का नामांकन रद्द करने की मांग की थी, लेकिन बाद में यह याचिका वापस ले ली गई।

Tags:
  • BJP
  • बीजेपी
  • यूपी न्यूज
  • यूपी चुनाव
  • देश दुनिया न्यूज
  • मिल्कीपुर विधानसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती