पैसों की कमी के कारण नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई, इस योजना को मिली मंजूरी
Ravi Singh | Nov 06, 2024, 18:13 IST
Education Loan
आपने अक्सर ऐसी बातें सुनी या देखी होंगी कि आर्थिक तंगी के कारण युवा पढ़ाई नहीं कर पाते। उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी।
केंद्र सरकार ने पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए है, उनके छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण पर 3% ब्याज की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही, भारत सरकार 7.5 लाख रुपए तक के ऋण पर 75% क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगी।
वैष्णव का कहना है कि पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ शिक्षा ऋण में मिलेगा। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए बैंकों से सस्ती दरों पर दस लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण लिया जा सकेगा। इस योजना का उद्देश्य यह है कि मेधावी छात्रों की शिक्षा में कोई बाधा न आए। वैष्णव ने कहा कि मेधावी बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिए बैंकों से ऋण ले सकेंगे। इस योजना के प्रभाव से अब छात्रों की उच्च शिक्षा में धन के अभाव में कोई बाधा नहीं आएगी।
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अलावा कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने FCI को 10,700 करोड़ रुपए की नई इक्विटी पूंजी देने का फैसला किया है। वैष्णव ने कहा कि खाद्यान्न खरीद में FCI की बहुत अहम भूमिका होती है। आज भारतीय खाद्य निगम को मजबूत करने का भी फैसला लिया गया है।
जिन परिवारों की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए है, उन्हें इन परिवारों के छात्रों की शिक्षा के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के ऋण पर 3% ब्याज सब्सिडी मिलेगी। भारत सरकार 7.5 लाख रुपए तक के ऋण पर 75% क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मिशन मोड तंत्र शिक्षा के विस्तार की सुविधा प्रदान करेगा।
10 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण
कई अहम फैसले भी लिए
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना क्या है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari