SP नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा पर शख्स ने लगाए गंभीर आरोप, BJP सांसद को कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है यह मामला

Vikram Jain | Nov 19, 2023, 24:00 IST
Share
SP नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा पर शख्स ने लगाए गंभीर आरोप, BJP सांसद को कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है यह मामला
SP नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा पर शख्स ने लगाए गंभीर आरोप, BJP सांसद को कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है यह मामला

स्‍वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य विवादों में घिर गई हैं। बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगा है।

National Desk. स्‍वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य विवादों में घिर गई हैं। यूपी के बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। इस मामले में लखनऊ की एमपीएमएलए कोर्ट ने उन्हें 6 जनवरी 2024 को तलब किया है। दरअसल दीपक कुमार स्वर्णकार नाम के शख्स ने शिकायत की है कि संघमित्रा ने पहले पति से तलाक लिए बिना उससे दूसरी शादी कर ली। दीपक ने संघमित्रा पर मारपीट करने और जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया है। दीपक कुमार स्वर्णकार की शिकायत के मुताबिक संघमित्रा ने लोकसभा चुनाव 2019 में झूठे शपथपत्र में खुद को अविवाहित बताया था। बता दें कि संघमित्रा मौर्य समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। स्वामी प्रसाद अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं।

यह है दीपक स्वर्णकार का दावा

संघमित्रा मौर्य का दूसरा पति होने का दावा करने वाले दीपक स्वर्णकार ने यह भी बताया है कि वह 2016 में संघमित्रा के साथ लिव इन में रह रहा था। इस दौरान संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद ने उसे बताया कि संघमित्रा का पहले पति से तलाक हो गया है। इसके बाद दीपक स्वर्णकार ने 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से शादी कर ली। यह शादी संघमित्रा के घर पर हुई। दीपक स्वर्णकार के मुताबिक संघमित्रा का तलाक मई 2021 में हुआ था, लेकिन संघमित्रा ने जनवरी 2019 में ही झूठ बोलकर उससे शादी कर ली। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में झूठा शपथपत्र दाखिल कर खुद को अविवाहित बताया। दीपक ने लखनऊ के परिवार न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

संघमित्रा का पूरा परिवार तलब

एमपीएमएलए कोर्ट ने संघमित्रा, उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य, मां शिवा मौर्य, भाई उत्कृष्ट मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला और रितिक सिंह को 6 जनवरी 2024 को तलब किया है। कोर्ट ने इन लोगों को मारपीट,जान से मारने की धमकी ,आपराधिक साजिश की धाराओं का आरोपी बनाया है। दीपक कुमार स्वर्णकार के मुताबिक साल 2021 में उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य से विधि का साथ शादी कराने को कहा तो उन्होंने कई बार उस पर हमले करवाए। दीपक ने एमपीएमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराया है।

Tags:
  • लखनऊ न्यूज
  • BJP MP Sanghamitra Maurya
  • allegation of second marriage without divorce
  • controversy over Sanghamitra Maurya's marriage
  • Swami Prasad Maurya's MP daughter
  • Lucknow Newsबीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य
  • बिना तलाक के दूसरी शादी का आरोप
  • संघमित्रा मौर्य की शादी पर विवाद
  • स्‍वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा