मुफ्त के वादे से बचेगी BJP! फ्रीबीज का नया फॉर्मूला लाने की तैयारी, यहां से होगी शुरुआत
Raj Singh | Mar 09, 2025, 11:14 IST
Freebies
बीजेपी ने आगामी चुनावों के लिए फ्रीबीज के बजाय विकासात्मक ( developmental ) घोषणाओं का नया मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल असम विधानसभा चुनाव से शुरू होगा और राज्य की जीडीपी को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद की घोषणा करेगा।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी चुनावों के लिए एक नया और सुधारात्मक मॉडल ( Corrective Models ) तैयार किया है। पार्टी का उद्देश्य मुफ्त की घोषणाओं (फ्रीबीज) पर अंकुश लगाना और विकासात्मक (developmental ) योजनाओं को बढ़ावा देना है। इस नए मॉडल में सीधे कैश ट्रांसफर की बजाय, राज्य की जीडीपी को गति देने वाले कार्यों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की जाएगी।
ये भी खबर पढ़ें... मध्यप्रदेश में 'रेवड़ी कल्चर' की रही होड़! चुनाव से पहले किए वादों से BJP-कांग्रेस में कौन होगा सफल
पार्टी का नया मॉडल नॉन-परफॉर्मिंग खर्चों (Non Performing Expenditures) को कम कर, राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर देगा। BJP का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी मदद न केवल मुफ्त वितरण के रूप में, बल्कि विकासात्मक कार्यों और व्यावसायिक पहलुओं में लागू हो।
असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि असम में करीब 4 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें 40 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। अगले साल, इन महिलाओं को प्रति वर्ष 20 हजार की मदद दी जाएगी, जिसमें 10 हजार का लोन और 10 हजार सरकारी सहायता होगी। इससे महिलाओं को उनके कारोबार में मदद मिलेगी, और राज्य की अर्थव्यवस्था में लगभग 33 हजार करोड़ का योगदान होगा।
ये भी खबर पढ़ें... DELHI: किस राजनीतिक दल ने की थी 'रेवड़ी कल्चर' की शुरूआत ?
नए चुनावी मॉडल में छोटे दुकानदारों और रेस्त्रां वालों को भी एकमुश्त राशि देने का प्रावधान है। इसके अलावा, मुफ्त बिजली की बजाय सोलर लाइटिंग उपकरणों पर छूट दी जाएगी। वहीं, मुफ्त परिवहन के बजाय लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की छूट के साथ पास दिए जाएंगे। पार्टी के आर्थिक विशेषज्ञ इस नए मॉडल को तैयार करने में जुटे हैं। बता दें कि मौजूद समय में कई राज्य सरकारें फ्रीबीज स्कीम चला रखी हैं। इनमें तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक शामिल है। इसमें बीजेपी और नॉन बीजेपी की सरकारें शामिल हैं। हालांकि, अब बीजेपी नए मॉडल को आगे बढ़ाना चाहती है ताकि फ्रीबीज स्कीम को रोका जा सके।
असम चुनाव से शुरू होगा नया मॉडल
BJP ने यह घोषणा की है कि नया मॉडल 2026 में होने वाले असम विधानसभा चुनाव से शुरू होगा। यह मॉडल उन राज्यों में लागू होगा जहां BJP सरकार में है या विपक्षी दल के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा, जिन राज्यों में पहले से फ्रीबीज की घोषणा हो चुकी है, वहां अगले चुनावों में यह नया मॉडल लागू किया जाएगा। 2028 के बाद सभी BJP शासित राज्यों में यह व्यवस्था लागू होगी।
फ्रीबीज की जगह आर्थिक प्रोत्साहन
महिला उद्यमिता को मिलेगा समर्थन
ये भी खबर पढ़ें... DELHI: किस राजनीतिक दल ने की थी 'रेवड़ी कल्चर' की शुरूआत ?
छोटे व्यवसायों को मिलेगा आर्थिक सहयोग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA