राज्यसभा में BJP अध्यक्ष नड्डा और विपक्ष के नेता खड़गे में तीखी नोंक-झोंक, नड्डा बोले- आप नो-नो कर रहे हैं इसलिए वहां बैठे हैं

Chandresh Sharma | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
राज्यसभा में BJP अध्यक्ष नड्डा और विपक्ष के नेता खड़गे में तीखी नोंक-झोंक, नड्डा बोले- आप नो-नो कर रहे हैं इसलिए वहां बैठे हैं
राज्यसभा में BJP अध्यक्ष नड्डा और विपक्ष के नेता खड़गे में तीखी नोंक-झोंक, नड्डा बोले- आप नो-नो कर रहे हैं इसलिए वहां बैठे हैं

केंद्र सरकार ने आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राज्यसभा में पेश किया है। बिल पर बहस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।

NEW DELHI. केंद्र सरकार ने आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राज्यसभा में पेश किया है। बिल पर बहस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। नोंक-झोंक इतनी बढ़ गई कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल जेपी नड्डा के बिल पर बोलना शुरु करते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें टोंक दिया।

यह बोले खड़गे

जेपी नड्डा के भाषण के दौरान खड़गे ने बीच में टोंकते हुए कहा महिला आरक्षण को तत्काल लागू न करके सरकार केवल झुनझुना थमा रही है। जिसके जवाब में नड्डा बोले कि सरकार पक्का काम करना चाहती है। सरकार को कोई पॉलिटिकल स्कोर नहीं करना है। नोंकझोंक थोड़ा देर और चली, जिसके बाद उपराष्ट्रपति ने बीचबचाव करते हुए एकदूसरे से नोंकझोंक से बचने के लिए कहा।

नड्डा ने यह दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के टोके जाने के बाद नड्डा बोले कि मैं बात साफ करना चाहता हूं कि हमारी मंशा पॉलिटिकल एडवांटेज लेने या स्कोर करने की बिल्कुल नहीं है। हमारा मकसद नारी के सशक्तिकरण का है। यदि हमें पॉलिटिकल एडवांटेज लेना होता तो हम कह देते कि अभी कर लेंगे। पर जो काम नहीं हो सकता, वह जल्दबाजी में नहीं कर सकते हैं। आप लोग जो नो-नो कर रहे हैं तो इसलिए आपको जनता ने उधर बैठा दिया है। नड्डा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक नाम से ही स्पष्ट है कि हमारी पार्टी का दृष्टिकोण क्या है।

खड़गे ने सुनाया कबीर का दोहा

इस पर एक बार फिर मल्लिकार्जुन खड़गे ने नड्डा को टोंकते हुए कहा कि जब पंचायत में आरक्षण हो सकता है, जिला पंचायत में आरक्षण हो सकता है, तो फिर महिला आरक्षण क्यों नहीं हो सकता, आज करो। फिर खड़गे बोले कि मैं कबीर का दोहा सुनाता हूं...काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब

लोकसभा में पास हो चुका है बिल

बता दें कि 20 सितंबर को यह बिल लोकसभा में पास हो चुका है। बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े थे जबकि 2 वोट बिल के खिलाफ पड़े। एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील ने बिल के विरोध में वोट डाले थे।

Tags:
  • Mallikarjun Kharge
  • JP Nadda
  • महिला आरक्षण बिल
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • Women's Reservation Bill
  • Nari Shakti Vandan Bill
  • नारी शक्ति वंदन बिल
  • JP नड्डा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं